हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Cup में पाकिस्तान का पीछा नहीं छोड़ रहा बैड लक, स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, हाथ से बहने लगा खून

बांग्लादेश के खिलाफ क्षेत्ररक्षण के दौरान मीर चोटिल हो गए हैं। उन्हें हाथ में चोट आई है। इस दौरान वह कुछ देर के लिए मैदान से बाहर भी दिखे।

विज्ञापन
Usama Mir

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 पाकिस्तान के नजरिए से बिल्कुल भी अच्छा नहीं गुजर रहा है। जारी टूर्नामेंट में टीम खराब प्रदर्शन से तो जूझ ही रही थी। अब खिलाड़ी चोटिल होना भी शुरू हो गए हैं। टूर्नामेंट का 31वां मुकाबला बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में क्षेत्ररक्षण के दौरान उसामा मीर चोटिल हो गए और इस बीच उनके हाथ से खून भी बहने लगा।

दरअसल, यह वाक्या शाहीन अफरीदी के ओवर में देखने को मिला। पारी का सातवां ओवर अफरीदी डाल रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद को विपक्षी सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने शार्ट मिड विकेट की तरफ खेला। यहां उसामा मीर ने डाइव लगाते हुए गेंद को पकड़ा। वह गेंद को पकड़ने में तो कामयाब रहे, लेकिन अपनी उंगली चोटिल करा बैठे। इस बीच उनके हाथ से खून भी बहते हुए देखा गया।

यह भी पढ़ें- ‘मुंबई यह क्या हो गया’, रोहित शर्मा ‘माया नगरी’ का मौसम देख हुए चिंतित, तस्वीर में दिखा डर

विज्ञापन

हाल यह रहा कि उन्हें तुरंत मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। यहां उनका उपचार हुआ। जब लगा कि वह दोबारा मैदान में उतर सकते हैं तो उन्होंने फिर से वापसी की। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम के उप कप्तान शादाब खान चोटिल हो गए थे। खान को गर्दन और कंधे में चोट लगी थी। जिसके बाद कन्कशन खिलाड़ी के तौर पर उसामा मीर मैदान में उतरे थे।

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तानी टीम तीन बड़े बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। इमाम उल हक, शादाब खान और मोहम्मद नवाज मैच से बाहर हैं, जबकि फखर जमां, सलमान आगा और उसामा मीर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola