---विज्ञापन---

‘काइल’ ने दिया मेयर्स को झटका, हवा में उड़ा डाला मिडल स्टंप, देखें वीडियो

नई दिल्ली: आईसीसी विश्व कप क्वालिफायर की शुरुआत रविवार को हरारे में अमेरिका-वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे-नेपाल के बीच मैच के साथ हुई। टीमें वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए कतार में हैं। क्वालिफायर में कांटे के मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। कड़ी टक्कर का एक दिलचस्प नजारा यूएसए और वेस्ट इंडीज के बीच मैच के […]

नई दिल्ली: आईसीसी विश्व कप क्वालिफायर की शुरुआत रविवार को हरारे में अमेरिका-वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे-नेपाल के बीच मैच के साथ हुई। टीमें वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए कतार में हैं। क्वालिफायर में कांटे के मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। कड़ी टक्कर का एक दिलचस्प नजारा यूएसए और वेस्ट इंडीज के बीच मैच के दौरान देखा गया, जहां काइल फिलिप की धमाकेदार डिलीवरी ने काइल मेयर्स के मिडल स्टंप को उखाड़ फेंका।

छठे ओवर के दौरान दिखा नजारा

ये नजारा वेस्टइंडीज की पारी के छठे ओवर के दौरान देखने को मिला। सलामी बल्लेबाज मेयर्स फिलिप की तूफानी गेंद का अंदाजा नहीं लगा पाए। गेंद पिच हुई और मिडल स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई। मैदान पर स्टंप उड़ने के बाद विंडीज के प्रशंसक हैरान रह गए। फिलिप ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 9.3 ओवर में 56 रन देकर 3 विकेट निकाले।

---विज्ञापन---

4 वनडे में 6 विकेट किए हैं नाम  

काइल फिलिप यूएसए के 26 साल के तेज गेंदबाज हैं। खास बात यह है कि उन्हें बहुत अनुभव नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वे क्वालिफायर में शानदार गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। फिलिप ने अब तक 4 वनडे में 6 विकेट चटकाए हैं। जबकि लिस्ट ए के 9 मैचों में उनके नाम 12 विकेट दर्ज हैं।

---विज्ञापन---

140 की रफ्तार से करते हैं गेंदबाजी

फिलिप ने नेपाल के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू पर 43 रन देकर 3 विकेट लिए थे। उन्होंने उस दौरे पर केवल एक और मैच खेला, जिसमें ओमान के खिलाफ कोई विकेट नहीं मिला। ग्लोबल टी20 कनाडा में विन्निपेग हॉक्स के लिए खेलने वाले फिलिप को 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते देखा गया था।

वेस्ट इंडीज ने यूएसए को हराया

हरारे क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे विश्व कप क्वालीफायर मैच में रविवार को यूएसए के कप्तान मोनंक पटेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 297 रन बनाए। जिसमें चार अर्धशतक शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 258 रन ही बना सकी। इस तरह विंडीज ने ये मैच 39 रन के अंतर से जीत लिया। बता दें कि यूएसए ने कभी भी विश्व कप नहीं खेला है। वह 2005 के बाद पहली बार क्वालिफायर में हैं।

First published on: Jun 19, 2023 06:45 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola