US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से जंग की शुरुआत हुई है. इस जंग का असर अब पूरी दुनिया पर ही पड़ने वाला है. इसके साथ ही मौजूदा समय में भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 पर भी इस जंग का असर पड़ने वाला है. ये टूर्नामेंट अब खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है. ऐसे में सभी देशों के खिलाड़ी भारत और श्रीलंका में ही फंस सकते हैं. जिसके कारण अब आईसीसी इन खिलाड़ियों को सुरक्षित घर भेजने के लिए अलग प्लान बना रही है.
अमेरिका-ईरान युद्ध का टी-20 वर्ल्ड कप 2026 पर पड़ा असर
जब भी भारत और श्रीलंका जैसे देशों में विदेशी टीमें खेलती हैं, तो वापसी वो दुबई के रास्ते से ही घर करती है. अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ही दुबई का हवाई रास्ता सेफ नहीं है. ईरान हर उस देश पर हमला कर रहा है, जहां पर अमेरिका सैन्य ठिकाना है. ऐसे में दुबई का हवाई रास्ता ट्रैवल के लिए सेफ नहीं है. ऐसे में कई टीमों के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के साथ ही साथ मैच अधिकारी और ब्रॉडकास्ट टीम भी भारत और श्रीलंका में ही फंस सकते हैं. अधिकतर टीमें दुबई के रास्ते ही वापस लौटने वाली थी. जिसको ध्यान में रखते हुए अब आईसीसी को नया प्लान बनाना होगा. जिसे सभी सुरक्षित अपने घर पहुंच सके.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में विल जैक्स तोड़ सकते हैं 14 साल पुराना रिकॉर्ड, इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा
आईसीसी ने शुरू कर नई तैयारी
इस टूर्नामेंट में युद्ध के पड़ रहे असर पर आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारे इवेंट से जुड़े हरेक शख्स की सुरक्षा और कुशलता आईसीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है. हमने अपनी ट्रेवल, लॉजिस्टिक्स और सिक्योरिटी टीमों को जुटा लिया है और वे दिनभर काम करते हुए यह तय कर रहे हैं कि सभी लोग सुरक्षित घर लौट जाएं और कम से कम बाधा पहुंचे. हम टी20 वर्ल्ड कप में आए और आने वाले फैंस से भी अपील करते हैं कि वे करीबी नजर रखें और सफर करने से पहले सभी एडवाइजरी का पालन करें.
ये भी पढ़ें: PAK vs SL: साहिबजादा फरहान ने तोड़ दिया विराट कोहली का महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
24 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
57 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines