PAK vs USA Highlight Cricket Score: यूएसए को मिली 32 रनों से हार, पाकिस्तान ने मिली लगातार दूसरी जीत

Pakistan vs USA T20I World Cup Up 2026 Match Highlights: पाकिस्तान और यूएसए के बीच कोलंबो में मैच खेला गया. पाकिस्तान ने यूएसए को 32 रनों से हरा दिया है. पाक टीम ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए. उनके साथ-साथ बाबर आजम ने भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया. इसी के साथ पाकिस्तान ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह काबिज कर ली है.

jacket (1) (56)

PAK vs USA Highlight Cricket Score: टी20 विश्व कप 2026 का 12वां मुकाबला पाकिस्तान और यूएसए के खिलाफ खेला जा रहा है. पाकिस्तान की टीम ने यूएसए को 32 रनों को हरा दिया है. पाक टीम के लिए ये इस टूर्नामेंट की लगातार दूसरी टीम रही. पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 190 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना पाई.

विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम के लिए इस मैच में साहिबजादा फरहान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 41 गेंदों में 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा बाबर आजम का बल्ला भी इस मैच में जमकर गरजा. उन्होंने 32 गेंदों में 46 रनों की बेहतरीन पारी खेली और फॉर्म में वापसी की. इसके अलावा शदाब खान ने 12 गेंदों में 30 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा रने उतरी अमेरिका की टीम शुरुआत में तो रंग में नजर आई लेकिन बाद में पाकिस्तानी गेंदाबजों ने मैच पर अपना शिकंजा कस लिया. यूएसए की टीम के लिए शुभम रंजने ने अर्धशतक जड़ा लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. उन्होंने 30 गेंदों का सामना करते हुए 51 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के जड़े. इसके अलावा जहांगीर ने भी 34 गेंदों में 49 रन बनाए. पाकिस्तान ने इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट की लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है.

LIVE UPDATES

पाकिस्तान ने जीता लगातार दूसरा मैच

पाकिस्तान की टीम ने टी20 विश्व कप में अपना लगातार दूसरा मैच जीत लिया है. यूएसए को भारत के बाद पाकिस्तान के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा है. पाक टीम ने इस मैच में 32 रनों से जीत हासिल कर ली है.

लगातरा 2 गेंदों में गिरे 2 विकेट

USA ने लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट गिरे हैं. उस्मान तारीक ने लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट लेकर कमाल कर दिया है. मोहम्मद मोहसिन बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं.

अमेरिका को लगा 5वां झटका

अमेरिका को 5वां झटका लग चुका है. संजय कृष्णमूर्ति बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं. अबरार अहमद ने इस मैच में अपना पहला विकेट हासिल किया.

अमेरिका का तीसरा विकेट गिरा

लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका का तीसरा झटका लग चुका है. शादाब खान ने जहांगीर का विकेट लेकर पाकिस्तान को मैच में आगे कर दिया है. जहांगीर 34 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली.

PAK vs USA LIVE: यूएसए को लगा दूसरा झटका

9वें ओवर की तीसरी गेंद पर अमेरिका की टीम को दूसरा झटका लगा. कप्तान मोनांक पटेल सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए. मोनांक को शादाब खान ने आउट किया.

PAK vs USA LIVE: यूएसए ने 8 ओवर में बनाए 57 रन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम ने शुरुआत 8 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं. फिलहाल शयान जहांगीर 41 रन और कप्तान मोनांक पटेल 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PAK vs USA LIVE: अमेरिका को लगा पहला झटका

अमेरिका की टीम को पहला झटका लग गया है. एंड्रीज गौस 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. मोहम्मद नवाज ने दिलाई है पाकिस्तान को पहली सफलता.

PAK vs USA LIVE: अमेरिका की धमाकेदार शुरुआत

अमेरिका की शुरुआत धमाकेदार हुई है. 2 ओवर में टीम के स्कोर बोर्ड पर 20 रन लग चुके हैं. एंड्रीज गौस 7 और जहांगीर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं.

PAK vs USA LIVE: अमेरिका की पारी शुरू

अमेरिका की पारी का आगाज हो चुका है. एंड्रीज गौस और शयान जहांगीर की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. जीत के लिए अमेरिका को 191 रन बनाने होंगे.

पाकिस्तान की पारी हुई खत्म

यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान की पारी खत्म हो चुकी है. टीम ने 20 ओवर में 190 रनों का स्कोर खड़ा किया है. पारी की आखिरी गेंद पर अबरार अहमद रन आउट हुए हैं. टीम के लिए इस पारी में सबसे ज्याद रन साहिबजादा फरहान ने बनाए हैं. उन्होंने 41 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली है.

उस्मान खान बिना खाता खोल आउट

पाकिस्तान को 8वां झटका उस्मान खान के रूप में लगा है. उस्मान खान बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं. आखिरी ओवर में टीम को ये झटका लगा है.

पाकिस्तान को लगा 7वां झटका

सौरभ नेत्रवलकर को इस मैच में अपनी पहली सफलता मिल चुकी है. मोहम्मद नवाज 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं. पाकिस्तान का स्कोर अब 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन हो गया है.

शाल्कविक ने झटका चौथा विकेट

पाकिस्तान को छठा झटका लग चुका है. फहीम अशरफ महज 1 रन बनाकर ही आउट हो गए हैं. शाल्कविक ने इस पारी में अपना चौथा विकेट हासिल किया है.

पाकिस्तान को लगा 5वां झटका

शेडली वैन शाल्कविक ने इस मैच में अपनी तीसरी सफलता हासिल कर ली है. उन्होंने तूफानी पारी खेल रहे शादाब खान का विकेट चटकाकर पाकिस्तान को 5वां झटका दिया है. शादाब ने 12 गेंदों में 30 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

शदाब खान ने लगाई बाउंड्री की हैट्रिक

पाकिस्तान की टीम शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़े लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है. शादाब खान ने आदिल के एक ही ओवर में 3 चौके जड़कर पारी को रफ्तार दे दी है. शादाब 8 गेंदों में 25 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा

पाकिस्तान को चौथा झटका लग चुका है. बाबर आजम के बाद साहिबजादा फरहान भी अपना विकेट गंवा चुका है. टीम का स्कोर अब 16 ओवर के बाद 145 रन है. टीम के लिए मोहम्मद नवाज और शादाब खान की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है. फरहान ने कमाल की पारी खेलते हुए 41 गेंदों में 73 रन बनाए.

पवेलियन लौटे बाबर आजम

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हो गए हैं. यूएसए के खिलाफ मैच में उन्होंने 32 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली.

बड़े स्कोर की तरफ बढ़ा पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है. बाबर आजम और साहिबजादा फरहान की जोड़ी कमाल के रंग में बल्लेबाजी कर रही है. दोनों बल्लेबाजों ने 13वें ओवर में 21 रन बनाए. इस ओवर में बाबर ने 17 रन बनाए.

साहिबजादा फरहान ने जड़ा अर्धशतक

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. टीम का स्कोर अब 2 विकेट के नुकसान पर 83 रन हो चुका है. बाबर और फरहान की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.

पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा

शेडली वैन शाल्कविक ने एक ही ओवर में पाकिस्तान के 2 बल्लेबाजों को पवेलियन राह दिखा दी है. कप्तान सलमान अली आगा भी 3 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. साहिबजादा और बाबर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद

पाकिस्तान को लगा पहला झटका

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब 17 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं. शेडली वैन शाल्कविक ने यूएसए को ये सफलता दिलाई है.

साहिबजादा ने जड़े 3 चौके

पारी के दूसरे ओवर में एहसान आदिल के खिलाफ साहिबजादा फरहान ने 3 चौके जड़कर पाकिस्तान की पारी को रफ्तार देने का काम किया. 2 ओवर के बाद टीम का स्कोर 19 रन हो चुका है.

पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

पाकिस्तान की बल्लेबाज शुरू हो चुकी है. साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है.

पाकिस्तान की टीम में भी एक बदलाव

पाकिस्तान की टीम ने भी एक बदलाव किया है. सलमान मिर्जा प्लेइंग 11 से बाहर हैं और उनकी जगह उस्मान तारिक को शामिल किया गया है.

अमेरिकी की टीम में 2 बड़े बदलाव

अमेरिका की टीम ने इस मैच में 2 बदलाव किए हैं. अली खान इंजरी के चलते इस मैच से बाहर होंगे और उनकी जगह आदिल को शामिल किया गया है. इसी के साथ शायन जहांगीर को भी इस मैच में मौका मिला है.

पाकिस्तान की प्लेइंग 11

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद

यूएसए की प्लेइंग 11

एंड्रीज़ गौस (डब्ल्यू), शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (सी), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रावलकर

USA के कप्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

टॉस जीतने वाला कप्तान क्या चुनेगा?

ये मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में होगा. इस मैच के लिए पिच पर हल्की घास दिख रही है. ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले चेज करना पसंद करेगा. इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है.

कितने बजे होगा टॉस?

पाकिस्तान और यूएसए के बीच मुकाबले की शुरुआत 7 बजे से होगी तो वहीं इससे आधे घंटे पहले 6 बजकर 30 मिनट पर दोनों कप्तानों की मौजूदगी में टॉस होगा.

यूएसए की संभावित प्लेइंग 11

यूएसए- एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, एहसान आदिल/अली खान, सौरभ नेत्रवलकर

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

पाकिस्तान- सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ