UPT20 League Live Streaming: उत्तर प्रदेश टी 20 लीग का आगाज 30 अगस्त से होने जा रहा है। इस लीग में कुल 6 टीमें शामिल हो रही होगी और कुल 33 मैच होंगे। ट्रर्नामेंट का समापन 16 सितंबर को फाइनल मैच के साथ होगा। टूर्नामेंट के सभी मैचों को आप घर बैठे भी देख सकेंगे।
लीग की शुरुआत कानपुर सुपरस्टार्स और नोएडा सुपर किंग्स के बीच मैच से होगी। पहले दिन की मैच की शुरुआत 7:30 बजे से होगी। इसके बाद दूसरे दिन लखनऊ फाल्कन्स के खिलाफ गोरखपुर लायंस और काशी रुद्रास बनाम मेरठ मावेरिक्स के बीच डबल हेडर मुकाबला होगा। डबल हेडर दिन का पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच भारतीय मानक समय (IST) शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
मुख्य अतिथि होंगे राजीव शुक्ला
UP T-20 League का उद्घाटन रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगा, जिसमें कई दिग्गज फिल्मी सितारे शामिल होंगे। कार्यक्रम में टाइगर श्रॉफ, सिंगर मीत ब्रदर्स, अभिनेत्री अमीषा पटेल जैसे कलाकार लीग में चार चांद लगाएंगे। वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
ये टीमें हो रही है शामिल
यूपी T20 लीग 2023 में कुल 6 टीमें होंगी। इसमें गोरखपुर लायंस, कानपुर सुपरस्टार, काशी रुद्र, लखनऊ फाल्कन्स, मेरठ मावेरिक्स और नोएडा सुपर किंग्स शामिल है।
यह भी पढ़ेंः रंग जमाने आ रहे कई फिल्मी सितारे; रंगारंग प्रस्तुतियों के बाद पहले दिन इन टीमों में होगी टक्कर
कई दिग्गज क्रिकेटर भी खेलेंगे मैच
इस लीग में कई दिग्गज भारतीय क्रिकेटर भी नजर आएंगे। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह और नितीश राणा का भी नाम शामिल है।
यहां देख सकेंगे लाइव मैच (UP T20 League 2023 Live Stream)
यूपी टी 20 लीग मैच शुरु होने का इंतजार कर रहे दर्शक बिना स्टेडियम गए घर बैठे इसका आनंद ले सकेंगे। आपको बता दें कि UPT20 लीग मैच जियो सिनेमा ऐप (Jio Cinema App) और वेबसाइट पर बिल्कुल मुफ्त में लाइव स्ट्रीम होंगे। इसके अलावा स्पोर्ट्स 18 (Sports 18) चैनल पर ट्रूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मैच को देखा जा सकेगा।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट
36 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट ने शुरू की तैयारियां, नेट्स में बहाया पसीना
1 hr agoIND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
8 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
9 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
9 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
10 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
10 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
11 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines