UPL 2025 Points Table: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 अपने अंतिम चरण पर है. इस टूर्नामेंट में कई सारे शानदार मैच देखने को मिले. देहरादून वॉरियर्स टूर्नामेंट में जीत के लिए फेवरेट नजर आ रहे थे. उन्होंने कुल 5 मैच खेले हैं और तीन में जीत दर्ज की है. पिछले मैच में उन्होंने टिहरी टाइटंस को हराया। उनके लिए टूर्नामेंट अच्छा साबित हुआ है लेकिन अब फाइनल करीब आ रहा है. इसी वजह से सभी की नजर इस चीज पर है कि कौन फाइनल की रेस में है और कौन बाहर हो चुका है. पॉइंट्स टेबल की स्थिति से चीजें क्लियर हो जाएंगी कि कौन करीब है और कौन नहीं.
UPL 2025 में फाइनल की रेस में कौन आगे?
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधा फाइनल में जगह मिल जाएगी. इसके अलावा दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर खेलेगी और विजेता को फाइनल में जगह मिलेगी. अभी लीग स्टेज के चार मैचों के नतीजे बचे हैं. सभी टीमें टॉप 3 में रहने की कोशिश करेंगी. देहरादून वॉरियर्स की बात करें, तो वो चौथे स्थान पर हैं और अभी उनका एक मैच बचा हुआ है. उनकी भिड़ंत ऋषिकेश फैल्कंस से होने वाली है. इस मैच में जीत दर्ज करके देहरादून टॉप 3 में जगह बनाना चाहेगी. हालांकि, उनकी किस्मत का फैसला अन्य टीमों का प्रदर्शन करेगी. हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास और नैनीताल एसजी टाइगर्स के पास टॉप 3 में रहने के चांस सबसे ज्यादा हैं. बता दें कि 5 अक्टूबर 2025 को UPL के फाइनल का आयोजन किया जाने वाला है.