UPL 2025 Points Table: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 के 11 मैच पूरे हो चुके हैं और पॉइंट्स टेबल इस समय रोचक स्थिति में है. कल देहरादून वॉरियर्स ने टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में जीत दर्ज की. हर दिन 2-3 मैच लगातार हो रहे हैं और ऐसे में पॉइंट्स टेबल में बदलाव होता जा रहा है. कुछ टीमें हैं, जिन्हें अब तक एक भी हार नहीं मिली है, वहीं कुछ टीमों का अब तक खाता तक नहीं खुल पाया है. 11 मुकाबलों के समापन के बाद अंकतालिका रोचक स्थिति में है. आइए पॉइंट्स टेबल पर नजर डालते हैं.
देहरादून वॉरियर्स ने 10 विकेट से जीता पिछला मैच
UPL 2025 अब तक देहरादून वॉरियर्स के लिए शानदार रहा है. जीत के बावजूद देहरादून वॉरियर्स चौथे पायदान पर बना हुआ है. बता दें कि 30 सितंबर 2025 को देहरादून वॉरियर्स और पिथौरागढ़ हरिकेन्स के बीच मैच हुआ था. पिथौरागढ़ ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर मात्र 122 रन बनाए. देहरादून के मयंक मिश्रा, नवीन कुमार सिंह और रक्षित रोही ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.
जवाब में देहरादून वॉरियर्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 9.5 ओवरों में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. युवराज चौधरी ने 41 गेंदों में 86 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी में 9 छक्के और 4 चौके जड़ दिए. संस्कार रावत ने उनका बढ़िया तरह से साथ दिया और 18 गेंदों में 25 रन बनाए. अब वॉरियर्स का अगला मैच आज (1 अक्टूबर 2025) को नैनीताल एसजी टाइगर्स से देखने को मिलेगा. ये मैच रोचक साबित हो सकता है.