हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UPL 2025: एलिमिनेटर में देहरादून वॉरियर्स के इन 2 खिलाड़ियों पर होगी नजर, बल्ले से मचाना होगा धमाल   

UPL 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आज एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाने वाला है. जहां पर जीत दर्ज करने पर सीधे फाइनल में प्रवेश मिलेगा, वहीं हारने पर टूर्नामेंट में सफर खत्म हो जाएगा. ऐसे में देहरादून वॉरियर्स की टीम इस मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेगी. जिसके लिए टीम के 2 सुपरस्टार खिलाड़ियों को मुकाबले में बल्ले से धमाल मचाना होगा.

विज्ञापन
YUVRAJ CHAUDHARY AND SANSKAR RAWAT

UPL 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 का अंतिम स्टेज चल रहा है. जहां पर एलिमिनेटर मुकाबला आज राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देहरादून में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. एलिमिनेटर मुकाबले में देहरादून वॉरियर्स और नैनीताल एसजी टाइगर्स की टीमें आमने-सामने आने वाली है. इस मुकाबले में देहरादून की टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. फाइनल में एंट्री के लिए देहरादून के दोनों स्टार खिलाड़ियों को बल्ले के साथ धमाल मचाना होगा. इन दोनों खिलाड़ियों ने अब तक इस सीजन में अहम पारियां खेली है. 

संस्कार रावत 

देहरादून वॉरियर्स के युवा सलामी बल्लेबाज संस्कार रावत ने अब तक इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया है. संस्कार ने 6 मैचों की छह पारियों में 74 की औसत से 296 रन बनाए हैं. इस दौरान संस्कार का स्ट्राइक रेट 183.85 का रहा है. जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक भी शामिल हैं. संस्कार पावरप्ले में बड़े शॉट खेलते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही उन्होंने अभी तक 17 छक्के और 30 चौके भी जड़े हैं. रावत जिस अंदाज में अब तक खेलते हुए आए हैं, अगर वो एलिमिनेटर मुकाबले में भी ऐसे ही खेले तो देहरादून की टीम फाइनल में आसानी से एंट्री कर सकती है. 

ये भी पढ़ें: UPL 2025: फाइनल में जगह बनाने के लिए उतरेगी देहरादून वॉरियर्स, नैनीताल से एलिमिनेटर में होगी भिड़ंत  

विज्ञापन

युवराज चौधरी 

कप्तान युवराज चौधरी ने भी अब तक देहरादून वॉरियर्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. युवराज ने 6 मैचों की छह पारियों में 35 की औसत से 175 रन बनाए हैं. इस दौरान युवराज का स्ट्राइक रेट 150.86 का रहा है. चौधरी ने इस सीजन 2 अर्धशतक भी जड़े हैं. इस दौरान युवराज ने 16 छक्के और 8 चौके जड़े हैं. युवराज अगर एलिमिनेटर में इसी तरह खेलते हैं, तो उनकी टीम के लिए फाइनल में एंट्री आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: UPL 2025: लीग स्टेज का समापन, पॉइंट्स टेबल में किस नंबर पर देहरादून वॉरियर्स?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola