WPL Auction 2026 UPW Full Squad: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में यूपी की टीम पहली बार चैंपियन बनने के इरादे से उतरेगी. ऑक्शन से पहले यूपी की टीम ने 50 लाख रूपये में श्वेता सेहरावत को रिटेन किया था. टीम के नए हेड कोच अभिषेक नायर ने मेगा ऑक्शन से पहले बड़े बदलाव के संकेत दिए थे. मेगा ऑक्शन के दौरान वो साफ नजर आया. ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाइजी ने कुछ सुपरस्टार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है. 14.50 करोड़ के पर्स के साथ उतरने का फायदा यूपी वॉरियर्स को मिला.
यूपी वॉरियर्स ने बनाई नई टीम
सिर्फ 1 खिलाड़ी को रिटेन करने वाली यूपी वॉरियर्स की टीम ने मेगा ऑक्शन में अपनी स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को दोबारा खरीदा है. दीप्ति शर्मा पर टीम ने 3.2 करोड़ खर्च कर दिए. इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने सोफी एक्लेस्टोन को भी दोबारा अपने साथ जोड़ लिया है. सोफी पर टीम के हेड कोच अभिषेक नायर ने 85 लाख खर्च किए. कप्तानी के विकल्प की बात करें तो दीप्ति के अलावा अब फ्रेंचाइजी के पास दिग्गज मेग लेनिंग का भी विकल्प है. लेनिंग ने ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगातार 3 बार फाइनल में पहुंचाया था. किरण नवगिरे और क्रांति गौड़ को भी दोबारा फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ लिया है. सलामी बल्लेबाजी के लिए फीबी लिचफिल्ड भी टीम से जुड़ चुकी हैं.
ऑक्शन से पहले रिटेन हुई खिलाड़ी
श्वेता सेहरावत -50 लाख
ऑक्शन में खरीदी गई खिलाड़ी
दीप्ति शर्मा – 3.2 करोड़
सोफी एक्लेस्टोन- 85 लाख
मेग लेनिंग- 1.90 करोड़
किरण नवगिरे- 40 लाख
फीबी लिचफील्ड- 1.20 करोड़
हरलीन देओल-50 लाख
आशा सोभना- 1.1 करोड़
क्रांति गौड़- 50 लाख
डिएंड्रा डॉटिन- 80 लाख
शिखा पांडे-2.40 करोड़
शिप्रा गिरी – 10 लाख
सिमरेन शेख- 10 लाख
क्लो ट्रायोन- 30 लाख
गोंगडी त्रिशा- 10 लाख
सुमन एल मीना- 10 लाख
तारा नोरिस- 10 लाख
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 min agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
34 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines