UP Warriors Released Deepti Sharma: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा को WPL ऑक्शन से पहले बड़ा झटका लगा है. उन्होंने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया और गेंद-बल्ले से धमाल मचाया. वुमेंस प्रीमियर लीग मेगा ऑक्शन का आयोजन कुछ दिनों में होने वाला है. दीप्ति यूपी वॉरियर्स टीम का हिस्सा थीं लेकिन अब उन्हें बाहर कर दिया गया है. उन्होंने श्वेता सेहरावत के रूप में सिर्फ एक प्लेयर को रिटेन रखा है. मैच विनर खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन से पहले बाहर करना सही मायने में हैरान करने वाली बात है.
दीप्ति शर्मा को तगड़ा झटका
दीप्ति शर्मा शानदार ऑलराउंडर हैं और वो तीन साल से यूपी वॉरियर्स टीम का हिस्सा थीं. उन्होंने इस टीम के लिए वुमेंस प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन भी किया. बता दें कि दीप्ति को पहले 2.6 करोड़ रूपये में रिटेन किया गया था और वो WPL इतिहास की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी हैं. यूपी वॉरियर्स ने दो खराब सीजन के बाद सभी को रिलीज करके शायद नए सिरे से टीम बनाने का फैसला किया है. दीप्ति शर्मा के अलावा ऑस्ट्रेलियाई स्टार एलिसा हीली को भी हटा दिया है. इसके अलावा जॉर्जिया वॉल, ग्रेस हैरिस, ताहिला मैक्ग्रा, अलाना किंग, उमा क्षेत्री, क्रांति गौड़ और सोफी एक्स्लेस्टन को भी यूपी ने हटा दिया है.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया पर वार करेगा उनका ही सबसे बड़ा ‘हथियार’! साउथ अफ्रीकी कप्तान ने टेस्ट सीरीज से पहले भरी हुंकार
यूपी वॉरियर्स के पास दीप्ति को दोबारा खरीदने का मौका
WPL मेगा ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स के पास 14.5 करोड़ रूपये रहने वाले हैं. इसके अलावा उनके पास कुल 4 राइट टू मैच कार्ड रहेंगे. ऐसे में उनके पास दीप्ति को अपने साथ बनाए रखने का सुनहरा मौका होगा. वो उन्होंने शायद कम कीमत में दीप्ति को रिटेन करने के लिए उन्हें अभी रिलीज किया है.
किस टीम ने किन प्लेयर्स को रिटेन किया?
- दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, मारीजान कैप, जेमिमा रॉड्रिग्स, शफाली वर्मा, निकी प्रसाद.
- मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, नेट साइवर-ब्रंट, अमनजोत कौर, जी कामिलिनी, हेली मैथ्यूज.
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल.
- गुजरात जायंट्स: एशली गार्डनर, बेथ मूनी
- यूपी वॉरियर्स: श्वेता सेहरावत
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: चौथे T20I से पहले गौतम ने दी शुभमन गिल को ‘गंभीर’ चेतावनी? फ्लॉप हुए तो बढ़ेंगी मुश्किलें! VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
15 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
7 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
7 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
7 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
8 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
9 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
9 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines