लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने किया कमाल, फाइनल में एंट्री के लिए रिंकू सिंह की टीम से होगी भिड़ंत 

Lucknow Falcons vs Gaur Gorakhpur Lions: पहले बल्लेबाजी करके लखनऊ की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जवाब में गौर गोरखपुर लायंस की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सकी और 23 रनों से मुकाबला हार गई।

Bhuvneshwar Kumar

Bhuvneshwar Kumar

Lucknow Falcons vs Gaur Gorakhpur Lions: उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स और गौर गोरखपुर लायंस की टीमें आमने-सामने थी। जहां पर लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का बड़ा फैसला किया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करके लखनऊ की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जवाब में गौर गोरखपुर लायंस की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सकी और 23 रनों से मुकाबला हार गई।  

विज्ञापन

लखनऊ फाल्कन्स ने बनाया बड़ा स्कोर 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स के लिए अभय प्रताप सिंह ने 33 रनों की अहम पारी खेली। जिसमें 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। अंश यादव ने इस बीच 28 रन तो वहीं मोहम्मद सैफ ने 32 रनों की पारी खेली। जिसके बाद अंत में सत्यम पांडे ने 12 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली। जिसके कारण ही 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 170 रन बनाने में सफल रही। गोरखपुर के लिए प्रिंस यादव ने कमाल का प्रदर्शन करके 2 विकेट अपने नाम किया। अब्दुल रहमान ने भी महंगे साबित होने के बाद भी 2 विकेट झटके। 

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार ने गेंद से मचाया धमाल 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौर गोरखपुर लायंस के लिए सिद्धार्थ यादव ने 50 रनों की बेहद अहम पारी खेली। वहीं निशांत कुशवाहा ने भी 34 रनों की पारी खेलकर उनका साथ दिया। हालांकि इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा बाकी सभी फेल हो गए। लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 2 अहम विकेट अपने नाम किए। नवनीत कुमार ने 3 विकेट तो वहीं अक्षु बाजवा ने भी 2 विकेट झटके। हालांकि दोनों भुवनेश्वर से ज्यादा महंगे साबित हुए। इस जीत के साथ ही भुवनेश्वर कुमार की टीम ने क्वालिफायर 2 में एंट्री कर ली है। जहां पर उनका मुकाबला 4 सितंबर को रिंकू सिंह की टीम मेरठ मावेरिक्स से होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ