Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
UP T20 League 2023 Players to watch: आईपीएल की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में खेली जाने वाली यूपी टी20 लीग के पहले सीजन का बुधवार को आगाज होने वाला है। देश भर में लगातार बढ़ते क्रिकेट के रोमांच के चलते उत्तर प्रदेश किकेट एसोसिएशन ने इस लीग की शुरुआत का फैसला किया है। टूर्नामेंट में 6 टीमें भाग लेने वाली है जिनका नाम उत्तर प्रदेश के 6 शहरों पर रखा गया है। इस लीग में जहां देश भर के कई युवा खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरेंगे। वहीं दूसरी ओर इंडियन प्रीमियर लीग और टीम इंडिया के लिए खेलने वाले प्लेयर्स भी इसमें नजर आने वाले हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में एक ओवर में 5 छक्के जड़ अपनी टीम को जिताने वाले स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह इस लीग में मेरठ के लिए खेलते नजर आएंगे। रिंकू सिंह ने हाल ही में टीम इंडिया के लिए भी शानदार डेब्यू किया है ऐसे में हर किसी की निगाहें उनके चौकों और छक्कों पर होगी।
इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतिश राणा नोएडा सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। वे इस टीम की भी कमान संभालेंगे। आईपीएल में राणा ने अपनी कप्तानी से सभी को इंप्रेस किया था ऐसे में उनकी बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी पर भी सभी की नजर रहेगी।
भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज यूपी टी20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। भुवनेश्वर कुमार इस लीग के सबसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। वे लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं ऐसे में इस टूर्नामेंट में वे अच्छा प्रदर्शन कर टीम में वापसी के दरवाजे खोलना चाहेंगे। भुवनेश्वर की गेंदबाजी पर सभी की निगाहें टिकी होगी।
टीम इंडिया को अंडर-19 विश्वकप जिताने वाले कप्तान प्रियम गर्ग इस लीग में लखनऊ फालकन्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। प्रियम गर्ग टीम के लिए ओपनिंग करेंगे। उनका ओपनर के तौर पर रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी रन बना रहे हैं ऐसे में इस युवा खिलाड़ी पर सभी की नजर जरूर रहेगी।
आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करने वाले मोहसिन खान इस लीग में गोरखपुर लायंस की ओर से खेलते नजर आएंगे। मोहसिन रनों पर रोक लगाने से साथ साथ विकेट लेने का भी दमखम रखते हैं। वे लखनऊ सुपर जायंट्स के सबसे सफल डेथ ओवर गेंदबाज थे ऐसे में सभी टीमों को उनसे सतर्क रहने की जरुरत है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।