UP T20 2023 Points Table: उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2023 में शनिवार को लखनऊ फालकन्स बनाम नोएडा सुपर किंग्स और काशी रुद्रा और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच मैच खेला गया। पहले मुकाबले में जहां नोएडा ने एक बार फिर से अपना जलवा बरकरार रखा और लगातार जीत की हैट्रिक दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में काशी रुद्रा ने 30 रनों के अंतर से जीत दर्ज की।
नोएडा ने ऐसे दर्ज की जीत
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स की टीम की ओर से ओपनर प्रियम और हर्ष ने 45-45 गेंदों पर अर्धशतक जड़े। हर्ष 72 रन बनाकर प्वेलियन लौट गए, जबकि प्रियम अंत तक क्रीज पर डटे रहे। उन्होंने 76 रन की नाबाद पारी खेली।इनके अलावा कृतज्ञ ने भी 18 बॉल पर 27 रन की नॉट आउट पारी खेली, वहीं दो ओर खा गए ए सूर्यवंशी सिर्फ 6 रन का योगदान ही टीम के खाते में डाल सके। इस तरह लखनऊ फाल्कन्स ने 20 ओवर की पूरी पारी में 184 रन बनाए।
बाद में 185 का टारगेट अचीव करने मैदान में उतरे नोएडा सुपर किंग्स के शौकत ने 42 बॉल्स पर 56 रन बनाए और वह प्वेलियन लौट गए।समर्थ ने भी 27 बॉल खेलकर अपनी सामर्थ्य अनुसार 41 रन का ठीक-ठाक योगदान दिया। अंत में 26 बॉल पर 65 रन बनाकर टीम के कैप्टन नीतिश राणा ने और 10 बॉल पर 16 रन बनाने वाले आदित्य ने टीम को जीत की तरफ ले जाने का काम किया।17 ओवर और 2 बॉल पर 187 रन बनाकर नोएडा की टीम ने मैच अपने नाम कर लिया।
काशी रुद्रा ने जीता पहला मैच
कानपुर के ग्रीन पॉर्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में टॉस जीतने के बाद काशी रुद्राज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और सामने वाली टीम को 172 रन का टारगेट दिया। लेकिन कानपुर सुपरस्टार्स 20 ओवरों में महज 171 रन बना सकी। ऐसे में काशी रुद्रा ने एक रनों के छोटे से अंतर से मैच अपने नाम कर लिया।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines