UP T20 2023 GL vs LF, कानपुर: उत्तरप्रदेश में खेली जा रही यूपी टी20 लीग में गुरुवार को पहला मैच गोरखपुर लायंस और लखनऊ फाल्कन्स के बीच खेला गया। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू हुए इस मैच में लखनऊ फाल्कन्स ने गोरखपुर लायंस को हराकर अगली फाइट के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर ली। टूर्नामेंट के इस दूसरे मैच की दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही टीमों ने 20-20 ओवर की पूरी पारी खेलकर 183-183 रन बनाए और हार-जीत का फैसला एक सुपर ओवर ने किया।
-
46 गेंदों में 71 रन की पारी खेलने वाले आराध्य रहे मैन ऑफ द मैच, मिला 20 हजार रुपए का चेक
UP T20 2023, GL vs LF के बड़े अपडेट
- आराध्य यादव ने खेली शानदार पारी, लखनऊ ने गोरखपुर को दिया 184 रनों का लक्ष्य
- आराध्य यादव ने पारी को संभाला, 15 ओवर बार वापसी की तलाश में लखनऊ की टीम
- गोरखपुर के गेंदबाजों ने किया कमाल, 5 ओवर में ही लखनऊ के दो खिलाड़ी पवेलियन की ओर लौटे
गोरखपुर लायंस (प्लेइंग इलेवन): समीर चौधरी (विकेटकीपर), अभिषेक गोस्वामी, सिद्धार्थ सरवन यादव, कार्तिकेय सिंह, यशोवर्धन सिंह, अब्दुल रहमान-VI, हर्षित सेठी, अंकित चौधरी, विजय कुमार, करण चौधरी, शिवम शर्मा
लखनऊ फाल्कन्स (प्लेइंग इलेवन): आराध्या यादव (विकेटकीपर), प्रियम गर्ग, शौर्य सिंह, हरदीप सिंह, आंजनेय सूर्यवंशी, विशाल गौड़, कृतज्ञ सिंह, यश दयाल, जीशान अंसारी, हर्ष त्यागी, कार्तिकेय जयसवाल
टूर्नामेंट में 33 रोमांचक मैच होने हैं जिसमें 6 फ्रेंचाइजी एक दूसरे से भिड़ेंगी। इनमें कानपुर सुपरस्टार, काशी रुद्र, गोरखपुर लायंस, लखनऊ फाल्कन्स, नोएडा सुपर किंग्स और मेरठ मावेरिक्स शामिल है। नीचे आप मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें
UP T20 League: नोएडा सुपर किंग्स ने जीत के साथ की शुरुआत, कानपुर सुपर स्टार्स को 16 रनों से दी मात
गोरखपुर लायंस के पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण
गोरखपुर लायंस के पास मोहसिन खान के नेतृत्व में एक मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है, जिन्होंने पिछले आईपीएल सीज़न में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी बल्लेबाजी लाइनअप भी आशाजनक प्रतीत होती है, जो टूर्नामेंट में सफल प्रदर्शन की प्रबल संभावना का संकेत देती है।
लखनऊ फालकन्स के पास थे ये खिलाड़ी दमदार
दूसरी ओर, लखनऊ फाल्कन्स में प्रियम गर्ग और यश दयाल जैसे खिलाड़ी हैं। हर्ष त्यागी जैसे हरफनमौला खिलाड़ियों की मौजूदगी लखनऊ टीम को और गहराई देती है। अपनी अच्छी टीम संरचना के साथ, वे प्लेऑफ़ में स्थान सुरक्षित करने और प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
2 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
4 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
5 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
6 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
7 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
7 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
8 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
9 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
9 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines