हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP T20 2023 KS vs MM Live: मेरठ मावेरिक्स ने दी कानपुर सुपरस्टार्स को शिकस्त; चला ऋतुराज का बल्ला

विज्ञापन

UP T20 2023 Kanpur Superstars vs Meerut Mavericks Live updates: यूपी टी20 लीग 2023 में शुक्रवार का पहला मैच कानपुर सुपरस्टार्स और मेरठ मावेरिक्स के बीच मैच खेला गया। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम की पिच पर टॉस जीतकर कानपुर ने गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन बाद में मुकाबला करने मैदान में उतरी मेरठ मावेरिक्स की टीम ने खूब दम दिखाया और यह मैच अपने नाम कर लिया।

इससे पहले कानपुर सुपरस्टार्स ने दो जीत हासिल की हैं और वर्तमान में अंक तालिका में 5वें स्थान पर हैं, जबकि मेरठ मावेरिक्स ने तीन मैच जीते हैं और फिलहाल दूसरे स्थान पर काबिज है। नोएडा सुपर किंग्स के खिलाफ अपने पिछले खेल में, कानपुर सुपरस्टार्स को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसमें संदीप तोमर ने 20 गेंदों पर 40 रन का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में विनीत पंवार और ऋषभ राजपूत ने एक-एक विकेट लिया। ऐसे में वे इस मैच में वापसी करना चाहेंगे।

विज्ञापन

मेरठ को मिली थी जीत

मेरठ मावेरिक्स अपने पिछले मैच में लखनऊ फाल्कन्स के खिलाफ 34 रन से विजयी हुई थी। स्वास्तिक चिकारा ने 39 गेंदों पर 56 रन और माधव कौशिक ने 34 गेंदों पर 47 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाया। गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने 4 विकेट लेकर प्रभावित किया।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

कानपुर सुपरस्टार: अक्षदीप नाथ, अंकित राजपूत, समीर रिज़वी, आकिब खान, जशमेर धनकड़, अंश यादव, आदर्श सिंह, राहुल राजपाल, शानू सैनी, प्रशांत चौधरी, विनीत पंवार, प्रांजल सैनी, कुशाग।

विज्ञापन

मेरठ मावेरिक्स: रिंकू सिंह, कार्तिक त्यागी, दिव्यांश जोशी, माधव कौशिक, कुणाल यादव, स्वास्तिक चिकारा, पूर्णांक त्यागी, शोएब सिद्दीकी, वैभव चौधरी, उवैश अहमद, ऋतुराज शर्मा, अक्षय सैन।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola