हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

भारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, पहले ओवर में हुआ ऐसा

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की खेली जा रही सीरीज के दूसरे मुकाबले में संजू सैमसन ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. उनके नाम अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. हालांकि भारत ने ये मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन
Sanju Samson: Image Credit- ANI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में संजू सैमसन के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज मैच की पहली छह गेंदों पर एक भी रन नहीं बना सके. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पारी के शुरुआती ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए संजू को रन बनाने का मौका नहीं दिया. इसके साथ ही संजू टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से पारी का पहला ओवर मेडन खेलने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए.

मैट हेनरी के सामने नहीं चला संजू का बल्ला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला गया. न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत मैट हेनरी ने की, जबकि भारतीय पारी का आगाज करने संजू सैमसन मैदान पर उतरे. हेनरी ने पहले ओवर में सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की. पिच से मिल रही मदद का फायदा उठाते हुए उन्होंने संजू को खाता खोलने का मौका तक नहीं दिया. इस तरह भारतीय पारी का पहला ओवर मेडन रहा. संजू इस मुकाबले में 17 गेंदों का सामना करने के बाद 14 रन बनाकर आउट हुए.

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए पारी का पहला ओवर मेडन खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में संजू का नाम अब शामिल हो गया है. इस मामले में केएल राहुल सबसे आगे हैं, जिन्होंने पांच बार पारी के पहले ओवर में कोई रन नहीं बनाया. वहीं, शिखर धवन, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल भी एक-एक बार ऐसा कर चुके हैं.

विज्ञापन

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए पहला ओवर मेडन खेलने वाले बल्लेबाज

केएल राहुल – 5 बार

शिखर धवन – 1 बार

विज्ञापन

रोहित शर्मा – 1 बार

यशस्वी जायसवाल – 1 बार

विज्ञापन

संजू सैमसन – 1 बार

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने मुश्किल हालात से उबरते हुए शानदार जीत दर्ज की. मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने एक गेंद बाकी रहते 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया.

विज्ञापन

भारत की जीत में तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी ने अहम भूमिका निभाई. तिलक ने दबाव के बीच धैर्य बनाए रखा और 51 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनकी पारी में 6 चौके और एक छक्का शामिल रहा. वहीं, नितीश ने 26 रनों का योगदान दिया. दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 69 रनों की नाबाद साझेदारी कर भारत को जीत की मंजिल तक पहुंचाया. इनके अलावा नमन धीर ने 17 गेंदों पर 31 रन बनाकर टीम की जीत की उम्मीदों को मजबूत किया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola