Unique Review: क्रिकेट का अनोखा रिव्यू...देखकर लोट-पोट हो जाओगे आप..8 लाख से ज्यादा बार देखा गया
Edited By Bhoopendra Rai

Unique review in cricket history watch video
Edited By Bhoopendra Rai

Unique review in cricket history watch video
Unique Review: क्रिकेट के मैदान पर आपने कई बार रिव्यू सिस्टम देखा होगा। जिसमें अंपायर के आउट देने के बाद खिलाड़ी चाहे तो रिव्यू ले सकता है, वहीं अगर गेंदबाज चाहे तो वह अंपायर के नॉटआउट देने पर भी रिव्यू की मांग कर सकता है। इसके बाद थर्ड अंपायर फैसला करता है। इन सब से इतर इन दिनों दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में गली क्रिकेट का रिव्यू सिस्टम दिखाया जा रहा है, जिसे देख आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाओगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटा बच्चा गेंद बना हुआ है। वह अंपायर एंड से दौड़ते हुए जाता है और बल्लेबाज में टकराता है, इधर बॉलर अपील करता है और अंपायर आउट दे देता है।
What a review 😹 pic.twitter.com/xnF1EMbYYH
— Aarohi Tripathy 🇮🇳 (@aarohi_vns) November 30, 2022
अंपायर द्वारा आउट देने के बाद बल्लेबाज रिव्यू की मांग करता है। जिसके बाद स्लो मोशन में रिव्यू दिखाया जाता और गेंद यानी बच्चे का बल्ले से कोई संपक नहीं होता। लिहाजा बल्लेबाज को आउट दे दिया जाता है। यह वीडियो देखकर आपकी हंसी जरूर छूट जाएगी। यह पूरा नजारा किसी पार्क का दिखाया गया है।
इस वीडियो को आरोही त्रिपाठी नाम की ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया है। इसे 27 हजार से ज्यादा लोग देखकर लाइक कर चुके हैं, जबकि करीब चार हजार लोगों ने यह वीडियो रीट्वीट किया है। यह वीडियो 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आप भी देखिए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: