Pak U19 vs NZ U19: पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 6 स्टेज का 5वां मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेला गया. मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और फिर उन्हें सिर्फ 110 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया. अब पाकिस्तान अगला मुकाबला भारत के खिलाफ खेलने वाली है.
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हुए बुरी तरह से फेल
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड अंडर19 क्रिकेट टीम को खराब शुरुआत मिली. विकेटकीपर बल्लेबाज मार्को एल्पे सिर्फ 2 रन ही जोड़ सके. ह्यूगो बोग ने 27 गेंदों में 39 रनों की अहम पारी खेली. जिसके अलावा कप्तान टॉम जोन्स ने 15 रन तो वहीं मेसन क्लार्क ने 17 रन बनाए. 6 बल्लेबाज को दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके. जिसके कारण ही 28.3 ओवरों में कीवी टीम ने 10 विकेट गंवाकर 110 रन ही बनाए. पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम के लिए अब्दुल सुभान ने 4 विकेट तो वहीं अली रजा ने 3 विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद सैयाम और मोमिन कमर को भी 1-1 विकेट मिला.
ये भी पढ़ें: IND U19 vs ZIM U19: क्यों ब्लैक बैंड पहनकर उतरे हैं वैभव सूर्यवंशी और म्हात्रे? कारण आपको कर देगा इमोशनल
पाकिस्तानी टीम को मिली शानदार जीत
छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान अंडर19 क्रिकेट टीम ने भी विकेटकीपर बल्लेबाज हमजा जहूर का विकेट जल्दी गंवा दिया. हालांकि फॉर्म में चल रहे समीर मिन्हास ने 59 गेंदों में नाबाद 76 रनों की पारी खेली. जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल हैं. उस्मान खान ने 15 रन बनाए तो वहीं कप्तान फरहान यूसुफ ने नाबाद 11 रन बनाए. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम ने 17.1 ओवर में ही 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया. कीवी टीम के लिए मेसन क्लार्क और ल्यूक हैरिसन ने 1-1 विकेट झटके. पाकिस्तान की टीम अपना अगला मुकाबला 1 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलने वाली है. ऐसे में इस मुकाबले से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा.
ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंडिया की जर्सी में दिख सकते हैं सरफराज-ऋतुराज, यशस्वी भी आएंगे नजर!
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
31 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
57 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines