Under 19 World Cup 2024: भारत ने अंडर 19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को धूल चटा दिया है। टीम इंडिया ने इस मैच को 2 विकेट से अपने नाम कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत को विश्व कप का फाइनल मैच 11 फरवरी को खेलना है। खास बात है कि भारत अभी तक इस विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारा है, ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या टीम इंडिया बिना एक भी मैच हारे विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर पाएगी। या फिर एक बार फिर से वही हाल होगा, जो आईसीसी विश्व कप 2023 में भारत की मुख्य टीम के साथ हुआ था। चलिए आपको अंडर 19 विश्व कप के फाइनल से जुड़ी तमाम अपडेट्स देते हैं।
ये भी पढ़ें:- U19 WC 2024 IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को रोमांचक मैच में हराया, फाइनल में बनाई जगह
उदय सहारन ने खेली कप्तानी पारी
भारत ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान उदय सहारन ने कप्तानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाया। कप्तान ने 124 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सचिन दास ने भी 95 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली है। इन दोनों पारियों के बदौलत भारतीय टीम रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराने में कामयाब रही और फाइनल में सबसे पहले अपनी जगह पक्की कर ली।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: विराट कोहली की वापसी का इंतजार कर रहे ब्रेंडन मैकुलम, कह दी बड़ी बात
8 फरवरी को होगा दूसरा सेमीफाइनल
भारत के सामने फाइनल में कौन सी टीम होगी इसका फैसला दूसरे सेमीफाइनल में होने वाला है। अंडर 19 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच कल यानी 8 फरवरी को होने वाला है। दूसरा सेमीफाइनल में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला है। यह मैच भी साउथ अफ्रीका के सहारा पार्क विलोमूर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी, वह भारत के खिलाफ 11 फरवरी को फाइनल खेलेगी। ऐसे में दोनों ही टीमें सेमीफाइनल जीतने के लिए जान की बाजी लगाने वाली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: आखिर टेस्ट सीरीज के बीच भारत से रवाना क्यों हुई इंग्लैंड? बड़ी वजह आई सामने
फ्री में कहां देख सकते हैं मैच
अंडर 19 विश्व कप का फाइनल मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि वह इस मैच का लुत्फ उठा सकें। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आप इस मैच का लाइव आनंद कहां ले सकते हैं। अगर आप फ्री में फाइनल मैच का आनंद लेना चाहते हैं, तो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ले सकते हैं। इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : पूर्व दिग्गज ने स्टोक्स और रूट को बताया हार का दोषी, ‘कहां हुई इंग्लैंड से चूक’
5 बार विश्व कप जीत चुका है भारत
बता दें कि भारतीय टीम अभी तक 5 अंडर 19 विश्व कप खिताब अपने नाम कर चुकी है। भारत ने पहली बार साल 2000 में अंडर 19 विश्व कप जीत था। वहीं, आखिरी बार साल 2022 में भी विश्व कप में भारत की ही जीत हुई थी। ऐसे में भारतीय टीम के पास जीत का छक्का लगाने का मौका है। अगर भारत अंडर 19 विश्व कप का फाइनल मैच जीत जाता है, तो यह भारत के लिए जीत का छक्का होगा।
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
14 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
30 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
3 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines