Under 19 World Cup 2024 Final on 11 February May between India vs Paksiatan

U19 WC 2024 Final: मैदान पर होगा घमासान, महा मुकाबले में भिड़ेंगे IND-PAK! बन रहा है ये खास संयोग

Under 19 World Cup 2024: भारतीय टीम अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। अब भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है।

Under 19 World Cup 2024: भारत ने अंडर 19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को धूल चटा दिया है। भारत ने इस मैच में साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराकर फाइनल के लिए अपनी टिकट कटा ली है। अब भारत को 11 फरवरी को अंडर 19 विश्व कप का फाइनल मैच खेलना है। भारत फाइनल मुकाबले किसके साथ खेलेगा, यह अभी तक तय नहीं हो सका है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल 8 फरवरी को खेला जाएगा। इस मैच में जो टीम जीत हासिल करेगी, वह भारत के खिलाफ 11 फरवरी को फाइनल मैच खेलने वाली है। फैंस की चाहत है कि पाकिस्तान ही भारत के सामने फाइनल में नजर आए। मैच को लेकर संयोग भी कुछ ऐसा ही बन रहा है कि फाइनल में भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के सामने हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला सबसे हाईवोल्टेज मैच होता है। इन दोनों के बीच होने वाले मैच ना सिर्फ भारत और पाकिस्तान के फैंस देखते हैं, बल्कि दुनियाभर के फैंस इस हाईवोल्टेज मैच में रुचि लेते हैं। भारत के भी करोड़ों फैंस भगवान से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि फाइनल में पाकिस्तान ही पहुंचे, ताकि यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक हो सके। फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने के लिए वर्षों तक इंतजार करते हैं, ऐसे में अगर भारत और पाकिस्तान विश्व कप फाइनल में आमने-सामने होता है, तो फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी कुछ नहीं हो सकती है। चलिए आपको बताते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच होने का क्या खास संयोग बन रहा है।

विज्ञापन

क्या है पाकिस्तान के लिए खास संयोग

भारत ने इस विश्व कप टूर्नामेंट में अभी तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं। भारत ने सभी 5 मैचों में जीत हासिल की है। खास बात है कि टीम इंडिया ने 4 लीग मैच खेले थे, जिसमें भारत को जीत हासिल हुई थी। इसके बाद भारत ने 5वां मुकाबला सेमीफाइनल के रूप में खेला, इस मैच में भी भारत को जीत हासिल हुई। दूसरी ओर पाकिस्तान का भी इस विश्व कप में रिकॉर्ड काफी शानदार है। पाकिस्तान भी अभी तक इस विश्व कप में खेले गए सभी लीग मुकाबले में जीत हासिल की और सीधा सेमीफाइनल तक पहुंच गया है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए पाकिस्तान को हराना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

कंगारू टीम ने जीते 3 मुकाबले

ऑस्ट्रेलिया ने इस विश्व कप में कुल 4 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जबकि 3 मुकाबले में कंगारू टीम की जीत हुई है। इस हिसाब से देखें तो पाकिस्तान कंगारू टीम से आगे दिख रही है। इससे साफ है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं, ऐसे में पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराना भी अधिक मुश्किल काम नहीं होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ