नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर 19 वुमंस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच की हीरो 16 साल की स्पिन गेंदबाज पार्शवी चोपड़ा रहीं। पार्शवी ने अपनी शानदार गुगली से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया। उन्होंने 4 ओवर में महज 5 रन देकर 4 विकेट चटकाकर क्रिकेट के गलियारों में हाहाकार मचा दिया। इस दौरान एक मेडिन ओवर भी फेंका। पार्शवी की शानदार गेंदबाजी ने टीम इंडिया की पूर्व कप्तान और दिग्गज मिताली राज को मुरीद बना लिया।
मिताली राज बोलीं- आज पार्शवी की बारी थी
मिताली राज ने पार्शवी की शानदार गेंदबाजी की तारीफ कर कहा- टीम इंडिया नए सितारों को ढूंढ़ता रहता है, जो अपना हाथ ऊपर कर मैच जीतने वाले प्रदर्शन करते हैं। आज बारी थी पार्शवी चोपड़ा की, जिन्होंने मंत्रमुग्ध कर देने वाली गेंदबाजी की। एक स्वागत योग्य जीत, दूर तक जाने के लिए हमारी लड़कियों का समर्थन। टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी के चलते पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम महज 9 विकेट खोकर 69 रन ही बना सकी।
और पढ़िए – इंदौर में गेंदबाज या फिर बल्लेबाज किसका होगा बोलबाला ? यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट
बुलंदशहर की रहने वाली हैं पार्शवी चोपड़ा
पार्शवी ने श्रीलंका की कप्तान विश्मी गुनारत्ने को 25, मनुदी नयाकारा को 5, विहारा सेवांदी को डक और दुलांगा दिसानायाके को 2 रन पर आउट कर दिया। पार्शवी के साथ मन्नत कश्यप ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए। अर्चना देवी और टिटास साधु को एक-एक विकेट मिला। पार्शवी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जन्मी हैं।
और पढ़िए – इंदौर में गेंदबाज या फिर बल्लेबाज किसका होगा बोलबाला ? यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट
सौम्या तिवारी ने मचाया तूफान
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के 2 विकेट 2.2 ओवर में ही आउट हो गए। कप्तान शेफाली वर्मा 15 और श्वेता शेरावत 13 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। रिचा घोष भी 4 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन इसके बाद सौम्या तिवारी ने तूफान मचा दिया। सौम्या ने एक छोर से बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 5 चौके ठोक 28 रन जड़ दिए। सौम्या की तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने ये मैच 7.2 ओवर में ही जीत लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
3 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
3 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
3 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
4 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
4 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
5 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines