नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर 19 वुमंस वर्ल्ड कप के तहत टीम इंडिया ने रविवार को श्रीलंका को रौंद डाला। भारत-श्रीलंका के बीच हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया की इस जीत में 16 साल की गेंदबाज पार्शवी चोपड़ा की सनसनी सामने आई। पार्शवी चोपड़ा ने 4 ओवर में महज 5 रन देकर 4 विकेट चटका डाले। उन्होंने इस दौरान एक मेडिन ओवर भी फेंका। पार्शवी की शानदार गेंदबाजी के आगे पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम महज 9 विकेट खोकर 69 रन ही बना सकी।
पार्शवी की शानदार गेंदबाजी ने लूटी महफिल
पार्शवी ने श्रीलंका की कप्तान विश्मी गुनारत्ने को 25, मनुदी नयाकारा को 5, विहारा सेवांदी को डक और दुलांगा दिसानायाके को 2 रन पर पवेलियन भेज दिया। पार्शवी के साथ मन्नत कश्यप ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए। अर्चना देवी और टिटास साधु को एक-एक विकेट मिला। पार्शवी की शानदार गेंदबाजी ने क्रिकेट के गलियारों में महफिल लूट ली है। पार्शवी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शानदार गुगली से श्रीलंका की कप्तान विशमी गुनारत्ने को इस तरह बोल्ड किया कि सब दंग रह गए। पार्शवी की शानदार गुगली को गुनारत्ने आगे आगकर खेलने की कोशिश में थीं, लेकिन जैसे ही बॉल ने टप्पा खाया, टर्न हुई और ऑफ स्टंप से टकराकर गिल्लियां बिखेरते हुए बाहर निकल गई।
और पढ़िए – ‘मंत्रमुग्ध…’, 16 साल की पार्शवी चोपड़ा ने मिताली राज को बना लिया मुरीद
और पढ़िए – इंदौर में गेंदबाज या फिर बल्लेबाज किसका होगा बोलबाला ? यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट
सौम्या तिवारी ने मचा दिया गदर
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के 2 विकेट 2.2 ओवर में गिर गए। कप्तान शेफाली वर्मा 15 और श्वेता शेरावत 13 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद रिचा घोष भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं, लेकिन इसके बाद सौम्या तिवारी ने गदर मचा दिया। सौम्या ने एक छोर से बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 5 चौके ठोक 28 रन कूट डाले। सौम्या के तूफान की बदौलत टीम इंडिया ने ये मैच 7.2 ओवर में ही जीत लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines