ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज की समाप्ति के बाद भारतीय टीम को अब दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है। आगामी दौरे के लिए कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है, लेकिन तीन महीने पहले तक जिस खिलाड़ी को भारत का भविष्य समझा जाता था, उसे लगातार ब्लू टीम से नजरअंदाज किया जा रहा है। हाल यह है कि दिग्गजों के गैरमौजूदगी में भी उसे टीम में मौका नहीं मिल रहा है।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार वह कौन सा खिलाड़ी है जिसे कुछ महीने पहले तक भारतीय टीम का भविष्य माना जा रहा था, लेकिन अब नजरअंदाज किया जा रहा है तो यह कोई और नहीं भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक हैं. 24 वर्षीय तेज गेंदबाज की तेजी को देख उन्हें दिग्गज क्रिकेटर लगातार भारत का भविष्य बता रहे थे, लेकिन मौजूदा समय में कोई उनकी बात भी नहीं कर रहा है।
यह भी पढ़ें- बाबर आजम रनिंग छोड़ गेंद की तरफ लपके, लोग हुए हैरान, VIDEO देख जानें पूरा मामला
मलिक को पिछली बार नीली जर्सी में उतरने का मौका फरवरी माह में मिला था। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में टी20 फॉर्मेट के तहत शिरकत की थी। उसके बाद से उन्हें लगातार दूध में पड़ी मक्खी की तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।
मलिक का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
बात करें युवा तेज गेंदबाज के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने ब्लू टीम के लिए अबतक कुल 18 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनको 17 पारियों में 24 सफलता हाथ लगी है। मलिक के नाम वनडे की नौ पारियों में 30.69 की औसत से 13 और टी20 की आठ पारियों में 22.09 की औसत से 11 विकेट दर्ज है।
मलिक का आईपीएल करियर:
युवा तेज गेंदबाज आईपीएल में उम्दा गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम तक पहुंचने में कामयाब हो पाया है। ऐसे में बात करें उनके आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने यहां अबतक कुल 25 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनको 25 पारियों में 26.1 की औसत से 29 सफलता हाथ लगी है। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 25 रन खर्च कर पांच विकेट है।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines