IND vs SL: टीम इंडिया की रफ्तार यानि उमरान मलिक का जलवा इन दिनों जमकर देखने को मिल रहा है, पहले श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और अब वनडे सीरीज में उमरान मलिक शानदार बॉलिंग करते नजर आ रहे हैं। उमरान ने दूसरे वनडे में भी शानदार बॉलिंग की थी, मैच के दौरान फैंस ने उमरान से एक खास डिमांड की थी, ऐसे में अब सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि क्या उमरान तीसरे वनडे में यह डिमांड पूरी करेंगे।
160+ KMPH से बॉल करने की डिमांड
इंडिया और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे के दौरान उमरान ने शानदार बॉलिंग की, इस दौरान ईडन गार्डन में दर्शकों ने उनसे 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बॉलिंग करने की डिमांड की, दर्शक पोस्टर लेकर मैदान में खड़े दिखे। फैंस ने उमरान के सपोर्ट में पोस्टर पर ‘160KMPH लोडिंग…’ लिखा, यानि उमरान से सबको उम्मीद हैं कि वह 160 प्लस की रफ्तार से भी बॉलिंग जरूर करेंगे। यही वजह है कि क्योंकि उमरान मलिका की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
और पढ़िए –PAK vs NZ: फखर जमां ने ठोका 81 हजार रुपये का छक्का, देखें वीडियो
दूसरे वनडे में शानदार बॉलिंग
उमरान मलिक ने दूसरे वनडे में भी अच्छी बॉलिंग की इस दौरान उन्होंने 7 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट निकाले। उमरान की एक गेंद पर अक्षर पटेल ने शानदार कैच भी पकड़ा था, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।
टी-20 में फेंकी थी 156 की रफ्तार से बॉल
बता दें कि उमरान मलिक लगातार स्पीड से बॉलिंग कर रहे हैं। हाल ही में हुई टी-20 सीरीज में उमरान ने 156 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बॉलिंग की थी, जबकि आईपीएल में वह 157 की स्पीड से बॉलिंग कर चुके हैं, ऐसे में अब फैंस उनसे तीसरे वनडे में 160 की रफ्तार बॉलिंग करने की उम्मीद कर रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Klonopin)
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines