नई दिल्ली: टीम इंडिया में कई टैलेंटेड खिलाड़ी हैं और स्क्वाड के साथ प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना टेढ़ी खीर साबित हो जाता है। टीम में जगह बनाने के लिए फिटनेस से ज्यादा किस्मत की जरूरत होती है। कुछ ऐसा ही एक स्टार गेंदबाज के साथ हुआ था। भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने इस गेंदबाज के बारे में एक किस्सा याद किया है।
उमेश यादव का छलक जाता दर्द
क्रिकबज से बात करते हुए अरुण ने याद किया कि कैसे टीम इंडिया का चयन अक्सर उमेश यादव को यह सोचने पर मजबूर कर देता था कि “मैंने क्या गलत किया?” इस पर वे अक्सर जवाब देते नहीं बनते थे, लेकिन उनके पास समझाने के लिए बहुत कुछ था। भारत के पूर्व कोच ने स्वीकार किया कि फिट ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के साथ उमेश को शानदार गेंदबाजी करने के बावजूद बाहर रहना पड़ा।
उमेश टीम का हिस्सा नहीं होने से निराश थे
उन्होंने कहा- ऐसे कई उदाहरण हैं जब उमेश टीम का हिस्सा नहीं होने से निराश थे, खासकर बहुत अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा था। वह मेरे पास आते और कहते- ‘तुमने मुझे क्यों ड्रॉप किया? मेरी क्या गलती है, मैंने क्या गलत किया है?’ हालांकि यह एक बहुत कठिन निर्णय होता था क्योंकि उनके जैसे इतने ही तेज गेंदबाज थे। खासकर जब शमी, बुमराह और ईशांत जैसे तेज गेंदबाज थे और हार्दिक पंड्या चौथे तेज गेंदबाज के रूप में काम कर रहे थे, तब यह काम और मुश्किल हो जाता। उमेश सुंदर गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन उन्हें लगातार ड्रॉप किया जा रहा था।’
एक दिन के लिए बात नहीं करते थे
भारत के पूर्व गेंदबाज ने कहा कि चयन विकल्पों पर भले ही उमेश नाराज हो जाते और एक दिन के लिए उनसे बात नहीं करते, लेकिन स्थिति को समझकर वापस लौट आते। अरुण ने उमेश को परफेक्ट टीम मैन कहा। उन्होंने कहा- कभी-कभी वह इतना क्रोधित हो जाता कि एक दिन के लिए मुझसे बात नहीं करता, लेकिन फिर वह मेरे पास आता और कहता कि मैं समझता हूं। तब मैं उनसे कहता ‘यदि आप क्रोधित नहीं हैं, तो आपके साथ कुछ गड़बड़ है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो आप चीजों को नम्रता से स्वीकार कर रहे हैं।’ उमेश काफी शानदार थे। वह एक आदर्श टीम मैन हैं, जिसे आप अपने पक्ष में रखना चाहेंगे। उमेश इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
45 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines