नई दिल्ली: दुनियाभर की टीमें भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट चुकी हैं। पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज से पहले पाकिस्तान टीम के अस्थायी गेंदबाजी कोच उमर गुल का मानना है कि भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 से पहले तेज गेंदबाजों के लिए ‘रोटेशन पॉलिसी’ महत्वपूर्ण है।
विश्व कप के लिए फिट रखने की जरूरत
पाकिस्तान के लिए 130 वनडे खेलने वाले गुल ने जियो न्यूज से बात करते हुए कहा कि आगामी मेगा इवेंट के लिए तेज गेंदबाजों को तरोताजा रखना जरूरी है। उन्होंने कहा- “हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं जो 140+ KPH पर गेंदबाजी कर सकते हैं। हमें उनकी देखभाल करने और उन्हें भारत में होने वाले विश्व कप में फिट रखने के लिए एक रोटेशन नीति अपनाने की आवश्यकता है।”
और पढ़िए – IPL 2023: ‘रिंकू भैया जिंदाबाद’, श्रेयस अय्यर का वीडियो कॉल, बोले-रोंगटे खड़े हो गए भाई
पीसीबी और चयन समिति विचार कर रही है
उन्होंने कहा-“मुझे यकीन है कि पीसीबी और चयन समिति इस पर विचार कर रही है क्योंकि यह इस समय बहुत महत्वपूर्ण है।” पिछले साल शाहीन शाह अफरीदी को घुटने में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ नीदरलैंड वनडे सीरीज, एशिया कप और घरेलू टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा था।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘तुम चैंपियन हो’ एक ओवर में 5 छक्के खाने वाले यश दयाल को केकेआर और इरफान पठान ने दिया खास संदेश
अभिभूत हूं कि पीसीबी ने एक बार फिर मुझ पर भरोसा किया
वह टी20 विश्व कप 2022 में खेले, लेकिन अगले तीन महीनों तक क्रिकेट से बाहर रहने के लिए एक बार फिर फाइनल में चोटिल हो गए। वह हाल ही में समाप्त हुए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) सीजन 8 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटे, जहां उन्होंने एक कप्तान के रूप में लाहौर कलंदर्स को लगातार दूसरे टूर्नामेंट खिताब के लिए नेतृत्व किया। इस बीच गुल ने एक बार फिर बॉलिंग कोच की भूमिका मिलने की भी बात कही। उन्होंने कहा- “मैं अभिभूत हूं कि पीसीबी ने एक बार फिर मुझ पर भरोसा किया और मुझे राष्ट्रीय टीम के साथ काम करने का मौका दिया।”
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines