नई दिल्ली: पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेटर उमर अकमल अक्सर विवादों में रहे हैं। अब उन्होंने अपने बारे में अफवाहें फैलाने के लिए साथी क्रिकेटरों को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा- “मैं भी इन क्रिकेटरों के राज जानता हूं, अगर मैं बात करना शुरू कर दूंगा तो पाकिस्तान के अच्छे लोग क्रिकेट देखना बंद कर देंगे।” अकमल के कई सहयोगियों ने टीम के साथियों के प्रति उनके खराब रवैये के लिए उन्हें दोषी ठहराया था।
मुझे राज खोलने के लिए मजबूर मत करो
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, YouTube पॉडकास्ट पर एक इंटरव्यू में अकमल ने दावा किया कि वह भी उन खिलाड़ियों के बारे में चौंकाने वाले राज जानते हैं जो उन पर आरोप लगाते हैं। अकमल ने कहा- “ज्यादातर क्रिकेटर कहते हैं कि मैं परिपक्व नहीं हूं। ये क्रिकेटर वे हैं जिनके साथ मैंने क्रिकेट खेला। वे मेरे सीनियर हैं और मैं वास्तव में उनका सम्मान करता हूं।” उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा- “मैं कहना चाहता हूं कि मुझे राज खोलने के लिए मजबूर मत करो। मेरे पास खिलाड़ियों के चौंकाने वाले रहस्य हैं और अगर मैंने मुंह खोला तो इससे उनके परिवारों को भी दुख होगा।”
लोग क्रिकेट देखना बंद कर देंगे
उन्होंने कहा- “हमारे लोग बहुत मासूम हैं और क्रिकेट देखना पसंद करते हैं। मैं सिर्फ उनका सम्मान करता हूं और कभी राज नहीं खोलता। अगर ये राज सामने आएंगे तो लोग क्रिकेट देखना बंद कर देंगे।” अकमल ने 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 T20I में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। वह पाकिस्तान के लिए विश्व कप भी खेल चुके हैं।
पारिवारिक समारोहों का आनंद लेने की आजादी
इसके अलावा अपने वायरल डांसिंग वीडियो के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में अकमल ने कहा कि उन्हें पारिवारिक समारोहों का आनंद लेने की आजादी है। उन्होंने कहा, “मुझे अपने जीवन का आनंद लेने की आजादी है। किसी को इसके बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं है।” अकमल ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) सीजन 8 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें अब तक पाकिस्तान के अब तक के सबसे बेहतरीन मध्य-क्रम के बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 20 फरवरी 2020 को विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल को भ्रष्टाचार रोधी संहिता के कथित उल्लंघन के लिए सस्पेंड कर दिया था। बाद में उन पर बैन भी लगा दिया गया था। इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी।
संबंधित खबरें
धमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
39 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, टिम सेफर्ट एक बार फिर हुए फेल
1 hr agoLIVE: पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत, क्रुणाल ने पहले ओवर में लुटाए 31 रन
1 hr agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
2 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
2 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
4 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
5 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
6 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines