नई दिल्ली: वनडे क्रिकेट में नया तूफान सामने आया है। गुरुवार को यूनाइटेड स्टेट्स ट्राय नेशंस सीरीज के तहत यूएई और नेपाल के बीच खेले गए वनडे मुकाबले में यूएई के बल्लेबाज आसिफ खान ने ऐसी तबाही मचाई कि क्रिकेटप्रेमियों के रौंगटे खड़े हो गए। आसिफ खान सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और आते ही नेपाल के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ना शुरू कर दिया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 41 गेंदों में सेंचुरी कूट डाली। उन्होंने 42 गेंदों में 4 चौके-11 छक्के ठोक 240.48 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 101 रन जड़े। खास बात यह है कि इनमें से 49 रन महज 12 गेंदों में आए। इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट के इतिहास में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
बने सबसे तेज सेंचुरी ठोकने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज
महज 41 गेंदों में शतक जड़ने वाले आसिफ खान वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक ठोकने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए। वहीं एसोसिएट नेशंस में वह सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप बल्लेबाज बन गए हैं। दुनियाभर में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम है। उन्होंने महज 31 गेंदों में सेंचुरी कूटी थी। वहीं दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज कॉरे एंडरसन का नाम दर्ज है।
और पढ़िए –IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, 17 हजार रन बनाने वाला ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर!
उन्होंने 36 गेंदों में शतक जमाया था। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी हैं, जिन्होंने 37 गेंदों में सेंचुरी कूटी थी। अब उनके नाम आसिफ खान का नाम जुड़ गया है। आसिफ ने मार्क बाउचर और ब्रायन लारा समेत कई दिग्गज बल्लेबाजों का रिकॉर्ड तोड़ा। बाउचर ने 44 और लारा ने 45 गेंदों में शतक जमाया था। भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली सबसे ऊपर हैं। जिन्होंने 52 गेंदों में ये कारनामा किया था। ओवरऑल उनका स्थान 14वां है।
और पढ़िए –LLC 2023: दोहा में दिखा Irfan Pathan का पॉवर, गेंद बल्ले से टकराते ही बाउंड्री के पार, देखें Video
आसिफ ने इस तरह पूरी की सेंचुरी
39वें ओवर में आसिफ ने अपना पहला चौका ठोका, इसके बाद वे रोके नहीं रुके। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 46वें ओवर में 2 छक्के, 47वें में 2 चौके-1 छक्का ठोक 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद तो वे इतने खतरनाक हो गए कि रनों की बारिश रोकना मुश्किल हो गया। 48वें ओवर में दो छक्के कूट आसिफ ने बता दिया कि वे आज रुकने वाले नहीं हैं। 49वें ओवर में उन्होंने संदीप लामिछाने की ऐसी कुटाई की कि वे अपने जीवन में इसे नहीं भूल पाएंगे। लामिछाने की चार गेंदों में 4 छक्के ठोक आसिफ ने हाहाकार मचा दिया। महज 9 गेंदों में 90 रन के स्कोर तक पहुंच चुके आसिफ ने 50वें ओवर में एक चौका-एक छक्का ठोक अपनी सेंचुरी पूरी की। यूएई के बल्लेबाज वृत्या अरविंद ने दूसरे छोर पर 94 रन बनाए। इस तरह शानदार बल्लेबाजी से यूएई ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 310 रन का स्कोर खड़ा किया। ये सीरीज ICC Men’s Cricket World Cup League 2 के तहत खेली जा रही है। इस मुकाबले में नेपाल ने डीएलएस मेथड से 9 रनों से जीत दर्ज की। बारिश के बाद टार्गेट को 261 रन कर दिया गया, जिसका पीछा करते हुए नेपाल ने 44 ओवर में 4 विकेट रहते 269 रन बना लिए थे। इस तरह नेपाल को 9 रनों से विजयी घोषित कर दिया गया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
6 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines