Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को 50वें जन्मदिन पर यूएई ने खास तोहफा दिया है। सोमवार को UAE के प्रमुख शारजाह क्रिकेट स्टेडियम के वेस्ट स्टैंड का नाम बदलकर सचिन तेंदुलकर के नाम पर ’सचिन तेंदुलकर स्टैंड’ कर दिया गया है। यूएई सरकार के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। खुद सचिन ने भी इसे लेकर धन्यवाद दिया है।
दरअसल, 24 अप्रैल का दिन सचिन के लिए खास था। एक तो उनका 50वां जन्मदिन था, दूसरा इस दिन सचिन ने शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैक-टू-बैक शतक लगाए थे, उसकी 25वीं वर्षगांठ भी थी। इस मौके पर शारजाह स्टेडियम में उनके नाम पर स्टैंड का नाम रखना जाना सचिन के लिए खास तोहफा है।
और पढ़िए – IPL 2023 Purple Cap: 34 मैचों के बाद पर्पल कैप पर किसका कब्जा? देखें टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट
इसी मैदान पर सचिन ने लगाए थे 2 शतक
दरअसल, इसी मैदान पर 1998 में सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैक टू बैक दो मैचों में शतक जड़ा था। उस वक्त भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली गई थी। 22 अप्रैल को तेंदुलकर ने 143 फिर 2 दिन बाद कोका-कोला कप के फाइनल में 134 रनों की शानदार पारी खेली थी।
शारजाह में सचिन ने लगाए 7 शतक
यूएई के शारजाह मैदान पर सचिन तेंदुलकर का बढ़िया रिकॉर्ड है। उन्होंने एकदिवसीय मैचों में बनाए गए कुल 49 शतक में से 7 सेंचुरी शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में बनाई हैं। इसलिए भी दुनिया भर में उनके प्रशंसकों द्वारा इस बात के लिए सचिन की सराहना की जाती है।
सचिन ने क्या कहा?
यूएई द्वारा शारजाह में स्टैंड के नामकरण को लेकर सचिन तेंदुलकर ने धन्यवाद दिया है। उन्होंने अपने एक संदेश में कहा, “काश मैं वहां होता, लेकिन दुर्भाग्य से मेरे पहले से तयशुदा कार्यक्रमों की वजह से मैं वहां मौजूद नहीं था। शारजाह में खेलना मेरे लिए हमेशा हमेशा एक शानदार अनुभव रहा है। रोमांचक माहौल से लेकर प्यार, स्नेह और समर्थन तक।
और पढ़िए – PAK vs NZ: ‘हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ी…’, बाबर आजम ने फाइनल में हार के बाद बताया टर्निंग पॉइंट
सचिन ने आगे कहा कि ‘शारजाह भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों और दुनिया भर के खेल के कद्रदानों के लिए एक खास मुकाम रहा है। इसने हमें बहुत सारे खास पल दिए हैं। डेजर्ट स्टॉर्म मैच की 25वीं वर्षगांठ और मेरे 50वें जन्मदिन पर इस तरह के जश्न के लिए मिस्टर बुखातिर और उनकी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
10 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
22 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
26 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines