UAE Squad Announced: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. 7 फरवरी से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है और लगभग सभी टीमों का स्क्वाड पहले ही सामने आ गया था. अब UAE ने भी आधिकारिक रूप से अपने 15 सदस्यी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. बता दें कि पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी मुहम्मद वसीम की कप्तानी में ये टीम बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बनने वाली है.
UAE ने किया स्क्वाड का ऐलान
यूनाइटेड अरब अमीरात ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए 15 सदस्यों के स्क्वाड का खुलासा किया. उन्होंने एकदम आखिरी मौके पर टीम का ऐलान किया है. बता दें कि वसीम के अलावा आर्यांश शर्मा, ध्रुव पाराशर और जुनैद सिद्दीकी पर सभी की नजर रहने वाली है. इस टीम में कई सारे भारतीय और पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी मौजूद हैं.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए UAE का स्क्वाड: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), ध्रुव पाराशर, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मयंक कुमार, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, रोहिद खान, सोहैब खान और सिमरनजीत सिंह.
ये भी पढ़ें:- WPL 2026: मुंबई को हराकर एलिमिनेटर में पहुंची गुजरात, 11 रनों से जीता मुकाबला
UAE का टी20 वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में UAE को ग्रुप D का हिस्सा बनाया गया है. उनके ग्रुप में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और कनाडा मौजूद है. नीचे UAE का पूरा शेड्यूल है:
- 10 फरवरी 2026: न्यूजीलैंड vs UAE (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
- 13 फरवरी 2026: कनाडा vs UAE (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
- 16 फरवरी 2026: अफगानिस्तान vs UAE (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
- 18 फरवरी 2026: साउथ अफ्रीका vs UAE (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
UAE का अब तक टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन
यूनाइटेड अरब अमीरात तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने वाली है. इससे पहले 2014 और 2022 के टी20 वर्ल्ड कप का वो हिस्सा बने थे. दोनों ही मौकों पर UAE ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाए थे. पिछले एक-डेढ़ साल में इस टीम का प्रदर्शन बढ़िया रहा है. हालांकि, उनके ग्रुप में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान जैसी बड़ी टीमें हैं. ऐसे में उनके लिए क्वालीफाई करना बेहद मुश्किल रहने वाला है.
ये भी पढ़ें:- SL vs ENG: सैम करन ने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, बने ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
5 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines