U19 World Cup 2024: अंडर-19 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का मुकाबला शुक्रवार को नेपाल के साथ होने वाला है। टीम इंडिया का अंडर-19 विश्व कप में सफर काफी शानदार रहा है। अभी तक भारतीय टीम ने अपने सभी मैच जीते है। टीम इंडिया पहले से ही सुपर सिक्स में है। अब नेपाल को हराकर भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्का करना चाहेगी।
सुपर सिक्स के ग्रुप एक में टीम इंडिया तीन मैच जीतकर 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। वहीं दूसरी तरफ नेपाल ने अभी तक अंडर-19 विश्व कप 2024 में एक भी मैच नहीं जीता है। नेपाल ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में उसको हार का सामना करना पड़ा है।
सेमीफाइनल में होगी भारत की एंट्री!
भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि भारतीय टीम सुपर सिक्स के मुकाबले में नेपाल को आसानी से हरा देगी। बावजूद इसके टीम इंडिया नेपाल को हल्के में नहीं लेना चाहेगी।
भारतीय टीम आज का मैच जीतकर सेमीफाइनल में मजबूती के साथ पहुंचना चाहेगी। टीम इंडिया की तरफ से सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान काफी अच्छी लय में दिख रहे हैं। हर मैच में मुशीर खान के बल्ले से बड़ी पारियां निकल रही है। जिसके चलते भारतीय टीम अभी तक कोई भी मैच नहीं हारी है।
मुशीर लगा चुके 2 शतक
अंडर-19 विश्व कप 2024 में मुशीर खान का बल्ला आग उगल रहा है। अभी तक मुशीर के बल्ले से 2 शतक निकल चुके हैं। इस टूर्नामेंट में मुशीर अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्ले हैं। तीन मैचों में मुशीर खान 325 रन बना चुके हैं।
पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुशीर ने कमाल का शतक लगाया था। इस मैच नें मुशीर के बल्ले से 126 गेंदों पर 131 रन निकले थे। इसके अलावा भारतीय टीम की गेंदबाजी भी काफी अच्छी रही है। भारतीय टीम के गेंदबाज सौम्य पांडे इस टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा 12 विकेट ले चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: शोएब बशीर ने लिया वीजा नहीं मिलने का बदला! भारत के कप्तान को दिया झटका
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सरफराज खान को नहीं मिला डेब्यू का मौका, फैंस हुए नाराज; सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन
संबंधित खबरें
युजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
47 mins agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
1 hr agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
2 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
2 hrs agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
2 hrs agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
4 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
5 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
5 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
6 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines