U19 World Cup 2024: अंडर-19 विश्व कप 2024 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। दरअसल टीम इंडिया सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहले ही प्रवेश कर चुकी है। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। ऐसे में अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो फाइनल में फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच देखने के लिए फैंस हमेशा दुआ करते हैं लेकिन इस बार पाकिस्तान के सामने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम की चुनौती है।
सेमीफाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को दी थी मात
अंडर-19 विश्व कप 2024 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 6 फरवरी को भारत टीम का सामना साउथ अफ्रीका के साथ हुआ था। इस मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराया था। इस रोमांचक मुकाबले में भारत की तरफ से कप्तान अदय सहारन ने कप्तानी भरी पारी खेली थी। उदय सहारन ने सेमीफाइनल मुकाबले में 81 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा सचिन धास ने 91 रनों की अहम पारी खेली थी। सेमीफाइनल मुकाबले में एक समय टीम इंडिया को 34 रनों के स्कोर पर 4 झटके लग चुके थे। इसके बाद कप्तान उदय सहारन और सचिन धास ने न सिर्फ शानदार पारियां खेली बल्कि टीम इंडिया की जीत की नीव भी रखी।
टूर्नामेंट में टीम इंडिया रही अजेय
भारतीय टीम अभी तक अंडर-19 विश्व कप 2024 में अजेय रही है। टीम इंडिया ने अपने सभी मैच जीते हैं। अब फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया फाइनल मुकाबला जीतकतर एक बार फिर से अंडर-19 विश्व कप के खिताब को अपने नाम करे। वैसे भी टीम इंडिया को अंडर-19 विश्व कप 2024 का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा बार जीता अंडर-19 विश्व कप का खिताब
अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का हमेशा से ही बोलबाला रहा है। भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप के खिताब को सबसे ज्यादा 5 बार अपने नाम किया है। टीम इंडिया ने सबसे पहले इस खिताब को साल 2000 में अपने नाम किया था। इसके बाद टीम इंडिया ने आखिरी बार अंडर-19 विश्व कप के खिताब को साल 2022 में अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: 3rd टेस्ट से पहले देखें भारत का संभावित स्क्वाड, इन 15 धुरंधरों के साथ उतर सकती है टीम
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 में भी होगा ऑस्ट्रेलिया का बोलबाला? एरोन फिंच ने चुनी खतरनाक प्लेइंग इलेवन
ये भी पढ़ें:- MS Dhoni के बैट पर लगा बचपन के दोस्त की शॉप का स्टीकर, ‘माही’ का याराना देख फैंस खुश
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
25 mins agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
1 hr agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
2 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
4 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
4 hrs agoNZ दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines