U19 World Cup Final, India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले एक साल के अंदर तीसरा आईसीसी इवेंट का फाइनल मुकाबला होने वाला है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023, वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद अब अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होनी है। टीम इंडिया ने पांच बार अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है तो ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन बार चैंपियन बन चुकी है। भारत का यह 9वां अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल होने वाला है। इससे पहले टीम 8 में से पांच फाइनल मैच जीतकर चैंपियन बनी है। खास बात यह है कि दो बार ऑस्ट्रेलिया से भी भारत का फाइनल में सामना हुआ और टीम इंडिया कभी नहीं हारी।
कब-कब चैंपियन बनी टीम इंडिया?
टीम इंडिया ने सबसे पहले 2000 अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। फिर उसके बाद 2008 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार यह खिताब जीता था। फिर 2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी वाली भारतीय अंडर 19 टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीसरी बार चैंपियन बनी थी। इसके बाद 2018 में भी पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को ही हराया था। अब तीसरी बार भारतीय टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। भारत ने साल 2022 में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था।
कब-कब अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में हारा भारत
भारतीय टीम को 2006 के अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ने हराया था। उसके बाद 2016 में वेस्टइंडीज से हारकर भारतीय टीम रनर अप रही थी। फिर चार साल बाद 2020 अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में बांग्लादेश ने भारत को हराते हुए दुनिया का पहला आईसीसी खिताब जीता था। ऐसे में अब टीम इंडिया अपने छठे खिताब के लिए ऑस्ट्रेलिया की चुनौती का सामना करने वाली है। रिकॉर्ड जरूर भारत के पक्ष में हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया से उसे बचकर रहना पड़ सकता है। अभी तक टीम इंडिया ने तो इस टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम भी कमाल का क्रिकेट खेलकर आई है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों अजेय
इस टूर्नामेंट में अभी तक भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों को एक भी हार नहीं मिली है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का एक मुकाबला बेनतीजा रहा था। लेकिन टीम इंडिया ग्रुप स्टेज, सुपर सिक्स और फिर सेमीफाइनल के साथ सभी मुकाबले जीतकर आई है। भारत ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में एंट्री की थी। साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब फाइनल में एक कांटे की मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। भारत के युवा सितारे पिछले साल दो आईसीसी फाइनल में सीनियर्स की हार का बदला लेना चाहेंगे।
यह भी पढ़ें- Pathum Nissanka Double Century: पथुम निसंका ने जड़ा दोहरा शतक, सनथ जयसूर्या का 24 साल बाद टूटा रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें- Who Is Naman Tiwari : कौन हैं नमन तिवारी? U19 वर्ल्ड कप में किया कमाल, सफलता के पीछे है जसप्रीत बुमराह का हाथ
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
7 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
8 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
9 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
10 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
11 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines