Possible Playing 11 U19 Team India: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप 2025 का फाइनल 21 दिसंबर को होने वाला है. टीम इंडिया का प्रदर्शन टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है और अब तक उन्होंने एक भी मैच नहीं हारा है. अब फाइनल में भी टीम इंडिया के युवाओं से तगड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी. फाइनल जैसे बड़े मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है. वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे पर फाइनल में बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है. दोनों पाकिस्तान के धागे खोलकर रनों की बारिश करना चाहेंगे.
अंडर 19 एशिया कप फाइनल में कैसी होगी भारतीय टीम?
पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में टीम इंडिया शायद ही कोई बदलाव करते हुए नजर आएगी. श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और आसानी से जीत दर्ज कर ली. ऐसे में विनिंग कॉम्बिनेशन को बदलने का कोई अर्थ नहीं होगा. कप्तान आयुष म्हात्रे पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में बिना किसी बदलाव के साथ उतर सकते हैं.
फाइनल के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026: टीम इंडिया में इन प्लेयर्स के सिलेक्शन ने किया हैरान, बाहर हुए 2 बड़े नाम
कैसा है टीम इंडिया का अंडर 19 स्क्वाड?
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, नमन पुष्पक, हरवंश पंगालिया, युवराज गोहिल.
फाइनल में किन प्लेयर्स पर होगी नजर?
अंडर 19 एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया कुछ प्लेयर्स के प्रदर्शन पर निर्भर करने वाली है. वैभव सूर्यवंशी, अभिज्ञान कुंडू और वेदांत त्रिवेदी के लिए बल्ले से ये टूर्नामेंट अच्छा रहा है. अब उन्हें फाइनल में भी रन बनाने होंगे. कप्तान आयुष म्हात्रे का बल्ला अंडर 19 एशिया कप में खामोश रहा है और अब उन्हें भी रन बनाने होंगे.
दीपेश देवेंद्रन पर गेंदबाजी अटैक का भार रहेगा. वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले प्लेयर हैं. कनिष्क चौहान अपनी स्पिन गेंदबाजी का जादू बिखेर सकते हैं. इन सभी ने अगर परफॉर्म किया, तो टीम इंडिया के लिए पाकिस्तान को हराकर अंडर 19 एशिया कप जीतना बेहद आसान हो जाएगा.
ये भी पढ़ें:- IND U19 vs PAK U19: कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का एशिया कप फाइनल? जानिए LIVE Streaming की पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
32 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
43 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines