हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

धोनी के स्टार ने स्कूल की क्रश को बनाया हमसफर, कौन हैं यह नाभा गद्दामवार?

Tushar Deshpande gets married to Nabha Gaddamwar: आईपीएल स्टार तुषार देशपांडे शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त नाभा गद्दामवार को हमसफर बनाया है।

विज्ञापन
देशपांडे शादी और नाभा गद्दामवार। (Social Media)

Tushar Deshpande gets married to Nabha Gaddamwar: आईपीएल स्टार तुषार देशपांडे शादी के बंधन में बंध गए हैं। 28 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अपनी बचपन की गर्लफ्रेंड नाभा गद्दामवार के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि नाभा स्कूल टाइम से तुषार की क्रश रही हैं। इसके बारे में वह खुद कई बार बता चुके हैं।

शादी से पहले इसी साल जून माह में क्यूट कपल्स ने सगाई की थी। सगाई के करीब छह महीने बाद अब उन्होंने 21 दिसंबर को जाकर शादी की है। देशपांडे के नए सफर में उनकी आईपीएल टीम की तरफ से भी शुभकामनाएं आई हैं।

यह भी पढ़ें- VIDEO: गेम बदलने की कोशिश कर रहा था अफ्रीकी बैटर, साई सुदर्शन ने हवाई कैच से खेल ही बदल दिया

विज्ञापन

स्टार गेंदबाज ने अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह नाभा के साथ शादी के रश्मों में नजर आ रहे हैं। खास तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘नए आगाज के लिए, एक दूसरे के दिलों का आदान प्रदान हुआ है।’

कौन हैं नाभा?

नाभा के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगालने से पता चलता है कि वह आर्टिस्ट हैं। उनके पेज पर कई सारे पेंटिंग्स भी मौजूद हैं। यहां उनके चाहने वालों की एक अच्छी खासी तादाद है। उम्मीद है तुषार के साथ उनका नाम जुड़ने के बाद उनके फैन फॉलोइंग में और बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

सीएसके के लिए खेलते हैं तुषार:

तुषार देशपांडे आईपीएल में मौजूदा समय में सीएसके की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने यहां अबतक कुल 23 मुकाबलों में शिरकत की है। इस बीच उनको 23 पारियों में 32.76 की औसत से 25 सफलता हाथ लगी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola