News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read MoreTushar Deshpande gets married to Nabha Gaddamwar: आईपीएल स्टार तुषार देशपांडे शादी के बंधन में बंध गए हैं। 28 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अपनी बचपन की गर्लफ्रेंड नाभा गद्दामवार के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि नाभा स्कूल टाइम से तुषार की क्रश रही हैं। इसके बारे में वह खुद कई बार बता चुके हैं।
शादी से पहले इसी साल जून माह में क्यूट कपल्स ने सगाई की थी। सगाई के करीब छह महीने बाद अब उन्होंने 21 दिसंबर को जाकर शादी की है। देशपांडे के नए सफर में उनकी आईपीएल टीम की तरफ से भी शुभकामनाएं आई हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- VIDEO: गेम बदलने की कोशिश कर रहा था अफ्रीकी बैटर, साई सुदर्शन ने हवाई कैच से खेल ही बदल दिया
स्टार गेंदबाज ने अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह नाभा के साथ शादी के रश्मों में नजर आ रहे हैं। खास तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘नए आगाज के लिए, एक दूसरे के दिलों का आदान प्रदान हुआ है।’
नाभा के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगालने से पता चलता है कि वह आर्टिस्ट हैं। उनके पेज पर कई सारे पेंटिंग्स भी मौजूद हैं। यहां उनके चाहने वालों की एक अच्छी खासी तादाद है। उम्मीद है तुषार के साथ उनका नाम जुड़ने के बाद उनके फैन फॉलोइंग में और बढ़ोतरी होगी।
तुषार देशपांडे आईपीएल में मौजूदा समय में सीएसके की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने यहां अबतक कुल 23 मुकाबलों में शिरकत की है। इस बीच उनको 23 पारियों में 32.76 की औसत से 25 सफलता हाथ लगी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।