---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

तुषार देशपांडे ने ‘स्कूल क्रश’ नाभा गद्दामवार से की सगाई, स्टार खिलाड़ियों ने भेजी बधाई, देखें फोटोज

नई दिल्ली: रुतुराज गायकवाड़ और उत्कर्ष पवार के शादी के बंधन में बंधने के कुछ दिनों बाद चेन्नई सुपर किंग्स के एक और खिलाड़ी ने गुड न्यूज शेयर की है। तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने सोमवार को मुंबई में भव्य समारोह में अपनी ‘स्कूल क्रश’ नाभा गद्दामवार से सगाई कर ली। समारोह में शामिल हुए […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: रुतुराज गायकवाड़ और उत्कर्ष पवार के शादी के बंधन में बंधने के कुछ दिनों बाद चेन्नई सुपर किंग्स के एक और खिलाड़ी ने गुड न्यूज शेयर की है। तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने सोमवार को मुंबई में भव्य समारोह में अपनी ‘स्कूल क्रश’ नाभा गद्दामवार से सगाई कर ली।

समारोह में शामिल हुए शिवम दुबे 

देशपांडे ने इंस्टाग्राम पर अपने खास दिन की कुछ तस्वीरें पोस्ट कर लिखा- वह मेरे स्कूल क्रश से मंगेतर तक प्रमोट हुईं!” तुषार और नाभा ने खास अंदाज में सगाई की अंगूठी के साथ फोटो खिंचवाया। उन्होंने बॉल के ऊपर रिंग्स को रखा। देशपांडे के सीएसके टीम के साथी और बल्लेबाज शिवम दुबे भी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कपल के साथ तस्वीर साझा की। 3 जून को शादी करने वाले गायकवाड़ ने भी कपल युगल को नई शुरुआत की बधाई दी। उन्होंने देशपांडे का नए “क्लब में” स्वागत किया। गायकवाड़ ने कमेंट किया- “बधाई हो भाऊ क्लब में आपका स्वागत है।”

---विज्ञापन---

सूर्यकुमार यादव ने दी बधाई

वहीं मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने लिखा- “दोनों को बधाई।” सीएसके के खिलाड़ी सिमरजीत सिंह और दीपक चाहर ने भी कमेंट कर बधाई दी। तेज गेंदबाज ने सीएसके की आईपीएल 2023 जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। पेसर ने अपने आईपीएल 2023 की खराब शुरुआत की थी। उन्होंने बहुत सारे रन लीक किए थे।

---विज्ञापन---

aaahtf6o

हालांकि, उन्होंने अपनी लाइन और लेंथ में सुधार किया और मजबूत वापसी की कर 16 मैचों में कुल 21 विकेट लेकर सीजन का अंत किया। उनका औसत 26.86 और इकॉनमी 9.92 का रहा। वह सीजन के छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले और सीएसके के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 13, 2023 06:58 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola