नई दिल्ली. भारतीय टीम के इमर्जिंग स्टार तेज गेंदबाज मुकेश कुमार आज (28 नवंबर) शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 30 वर्षीय क्रिकेटर ने दिव्या सिंह के साथ जीवन में आगे बढ़ने का फैसला लिया है। मुकेश की पत्नी छपरा के बेरुई गांव से ताल्लुक रखती हैं। क्यूट कपल्स की शादी गोरखपुर स्थित एक होटल में संपन्न होगी। इस दौरान उनके बचपन के साथी खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे।
शादी से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हल्दी के रस्म का है। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी दिव्या के साथ भोजपुरी के स्टार पवन सिंह के गानों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। कुमार को तू लगावेलू जब लिपिस्टिक गाने पर भी जमकर थिरकते हुए देखा गया।
यह भी पढ़ें- शाहरुख को पाने के लिए स्टार्क को भी छोड़ सकती है CSK, 12 से 13 करोड़… भारतीय दिग्गज की भविष्यवाणी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में व्यस्त हैं मुकेश:
मुकेश कुमार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में व्यस्त हैं। उन्हें कंगारू टीम के खिलाफ शुरूआती दोनों मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था, जबकि तीसरे मुकाबले से वह बाहर रहेंगे। वजह सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 नवंबर यानी आज खेला जाएगा। वहीं उनकी शादी भी आज ही होगी। ऐसे में वह तीसरे मुकाबले से बाहर रहेंगे।
बिहार के रहने वाले हैं मुकेश कुमार:
मुकेश कुमार बिहार के काकड़कुंड गांव से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम स्वर्गीय काशीनाथ सिंह और मां का नाम मालती देवी है। कुमार को पिछले सीजन में आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा है। इस दौरान टीम ने उनके लिए पांच करोड़ की भारी भरकम धनराशि खर्च की थी।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
10 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
43 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines