हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बीच IND vs SA मैच फैंस से उलझे ट्रिस्टन स्टब्स, सामने आया चौंकाने वाला मामला, वीडियो वायरल

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो फैंस के साथ बहस करते हुए दिख रहे हैं लेकिन इसके पीछे का जो कारण सामने आ रहा है वो बेहद ही चौंकाने वाला है. इस घटना का वीडियो आप भी यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मुकाबले से एक वीडियो सामने आ रहा है. ये वीडियो साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर ट्रिस्टन स्टब्स का है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टब्स स्टेडियम में बैठे दर्शकों के ऊपर गुस्सा करते हुए दिख रहे हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर क्यों स्टब्स भारत की बल्लेबाजी के दौरान फैंस से उलझ रहे हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि ऐसा क्यों है और इस वायरल वीडियो में कितनी सच्चाई है. 

फैंस से क्यों हुई स्टब्स की तीखी नोकझोंक?

साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स और फैंस के बीच बहस का ये वीडियो उस समय का है जब शिवम दुबे बल्लेबाजी कर रहे थे. शिवम दुबे ने अपने चिर परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए छक्का जड़ा. गेंद सीधा फैंस के पास जा पहुंची. अब मैच को दोबारा शुरू करने के लिए दर्शकों को गेंद वापस करनी थी और स्टब्स उसी की मांग कर रहे थे लेकिन फैंस गेंद नहीं दे रहे थे. इसी के चलते स्टब्स मैदान पर काफी गुस्से में नजर आए. इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

स्टब्स ने खेली कमाल की पारी

ट्रिस्टन स्टब्स ने भारत के खिलाफ मैच में 24 गेंदों का सामना करते हुए 44 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के जड़े, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 183.33 का रहा था. इसी के साथ फील्डिंग करते हुए भी उन्होंने पूरा दम दिखाया. केशव महाराज के एक ओवर में भारत ने 3 विकेट गिराए और बल्लेबाजों को आउट करने के लिए ये सभी कैच ट्रिस्टन स्टब्स ने ही लिए थे. स्टब्स ने बल्लेबाजी के दौरान अफ्रीकी टीम के लिए हार्दिक पांड्या के आखिरी ओवर में 20 रन निकाले थे, जिससे टीम का स्कोर 187 रन तक पहुंच पाया.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने वरुण चक्रवर्ती, SA के खिलाफ एक विकेट लेते ही बना दिया अद्भुत कीर्तिमान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola