ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 43वां मुकाबला 11 नवंबर को बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशी टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाने में कामयाब हुई है। टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए तौहीद हृदोय ने 79 गेंद में 74 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके एवं दो बेहतरीन छक्के निकले।
22 वर्षीय हृदोय ने मैच के दौरान एक खास उपलब्धि प्राप्त कर ली है। वह बांग्लादेश के लिए वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पहले स्थान पर मुशफिकुर रहीम का नाम आता है। रहीम ने साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 102 रन बनाए थे। दूसरे स्थान पर अब हृदोय और तीसरे स्थान पर महमूदुल्लाह का नाम आता है। महमूदुल्लाह ने साल 2019 वर्ल्ड कप में कंगारू टीम के खिलाफ नॉटिंघम में 69 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें- World Cup 2023: किन 2 टीमों के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला? दो पूर्व कप्तानों की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल
वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश के लिए एक मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज:
102* – मुशफिकुर रहीम – नॉटिंघम – 2019
74 – तौहीद हृदोय – पुणे – 2023
69 – महमूदुल्लाह – नॉटिंघम – 2019
तौहीद हृदोय का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
तौहीद हृदोय ने बांग्लादेश के लिए अबतक कुल 32 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 28 पारियों में 838 रन निकले हैं। हृदोय के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में छह अर्धशतक दर्ज है। बांग्लादेशी बल्लेबाज ने 24 वनडे की 21 पारियों में 35.89 की औसत से 682 रन बनाए हैं। वहीं आठ टी20 की सात पारियों में उनके बल्ले से 26.0 की औसत से 156 रन निकले हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines