Tom Hartley Record Test Debut India vs England 1st Test: इंग्लैंड ने हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 28 रनों से मात दी। इस मैच में जहां एक ओर टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली, तो वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की शानदार वापसी भी दिखी। दूसरी पारी में ओली पोप के शानदार 196 रनों के बाद अपना पहला मैच खेल रहे स्पिनर टॉम हार्टले ने कमाल किया। हार्टले ने दूसरी पारी में 7 विकेट लेकर भारतीय टीम को समेट डाला। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।
टेस्ट डेब्यू में बेस्ट बॉलिंग फिगर वाले इंग्लैंड के दूसरे स्पिनर बने टॉम हार्टले
टॉम हार्टले डेब्यू टेस्ट मैच की एक ईनिंग में बेस्ट बॉलिंग फिगर वाले इंग्लैंड के सिर्फ दूसरे स्पिनर बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने युद्ध के बाद के युग यानी 1945 के बाद टेस्ट डेब्यू में इंग्लैंड के किसी स्पिनर के लिए सर्वश्रेष्ठ आंकड़े दर्ज किए हैं। बेस्ट बॉलिंग फिगर के मामले में वे इंग्लैंड के ओवरऑल पांचवें गेंदबाज बन गए हैं।
रॉबर्ट बेरी के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
टॉम हार्टले ने दूसरी पारी में 26.2 ओवर में 62 रन देकर 7 विकेट चटकाए। उन्होंने 5 मेडिन ओवर भी फेंके। उन्होंने रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, अक्षर पटेल, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज को शिकार बनाया। टॉम हार्टले से पहले 1950 में मैनचेस्टर टेस्ट में स्पिनर रॉबर्ट बेरी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ का 9/116 का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा दर्ज किया था।
हार्टले बाएं हाथ के स्पिनर हैं। हैदराबाद की पिच पर उनकी शानदार स्पिन गेंदों पर भारतीय धुरंधर बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए। हार्टले पहली पारी में थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने 2 विकेट हासिल करने में भी सफलता पाई।
टेस्ट डेब्यू में कुल 9 विकेट
टॉम हार्टले ने पहली पारी में कुल 25 ओवर में 131 रन देकर 2 विकेट निकाले थे। इस तरह उन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू में कुल 9 विकेट निकाले। इस तरह वह टेस्ट डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करने वाले दुनियाभर के गेंदबाजों में 19वें स्थान पर पहुंच गए। कहना गलत नहीं होगा कि 25 साल के क्रिकेटर का करियर काफी बेहतरीन होगा।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की हार पर किया रिएक्ट, इंग्लिश खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे
ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: टीम इंडिया की हार पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, नहीं समझ आया कहां हुई गलती!
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: सच साबित हुई केविन पीटरसन की भविष्यवाणी, वायरल हो रहा पोस्ट
संबंधित खबरें
आयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
1 hr agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
2 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
9 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
9 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
10 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
10 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
11 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
11 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
11 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines