IND vs ENG: टॉम हार्टले ने डेब्यू में रचा इतिहास, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

Tom Hartley Record Test Debut India vs England 1st Test: इंग्लैंड के स्पिनर टॉम हार्टले ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मुरीद बनाया।

Tom Hartley Record Test Debut

India vs England 1st Test: टॉम हार्टले ने इतिहास रचा।

विज्ञापन

Tom Hartley Record Test Debut India vs England 1st Test: इंग्लैंड ने हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 28 रनों से मात दी। इस मैच में जहां एक ओर टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली, तो वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की शानदार वापसी भी दिखी। दूसरी पारी में ओली पोप के शानदार 196 रनों के बाद अपना पहला मैच खेल रहे स्पिनर टॉम हार्टले ने कमाल किया। हार्टले ने दूसरी पारी में 7 विकेट लेकर भारतीय टीम को समेट डाला। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।

टेस्ट डेब्यू में बेस्ट बॉलिंग फिगर वाले इंग्लैंड के दूसरे स्पिनर बने टॉम हार्टले 

टॉम हार्टले डेब्यू टेस्ट मैच की एक ईनिंग में बेस्ट बॉलिंग फिगर  वाले इंग्लैंड के सिर्फ दूसरे स्पिनर बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने युद्ध के बाद के युग  यानी 1945 के बाद टेस्ट डेब्यू में इंग्लैंड के किसी स्पिनर के लिए सर्वश्रेष्ठ आंकड़े दर्ज किए हैं। बेस्ट बॉलिंग फिगर के मामले में वे इंग्लैंड के ओवरऑल पांचवें गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन

रॉबर्ट बेरी के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

टॉम हार्टले ने दूसरी पारी में 26.2 ओवर में 62 रन देकर 7 विकेट चटकाए। उन्होंने 5 मेडिन ओवर भी फेंके। उन्होंने रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, अक्षर पटेल, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज को शिकार बनाया। टॉम हार्टले से पहले 1950 में मैनचेस्टर टेस्ट में स्पिनर रॉबर्ट बेरी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ का 9/116 का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा दर्ज किया था।

विज्ञापन

हार्टले बाएं हाथ के स्पिनर हैं। हैदराबाद की पिच पर उनकी शानदार स्पिन गेंदों पर भारतीय धुरंधर बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए। हार्टले पहली पारी में थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने 2 विकेट हासिल करने में भी सफलता पाई।

विज्ञापन

टेस्ट डेब्यू में कुल 9 विकेट

टॉम हार्टले ने पहली पारी में कुल 25 ओवर में 131 रन देकर 2 विकेट निकाले थे। इस तरह उन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू में कुल 9 विकेट निकाले। इस तरह वह टेस्ट डेब्यू में शानदार प्रदर्शन करने वाले दुनियाभर के गेंदबाजों में 19वें स्थान पर पहुंच गए। कहना गलत नहीं होगा कि 25 साल के क्रिकेटर का करियर काफी बेहतरीन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ