नई दिल्ली: आपने क्रिकेट के मैचों में एक से एक शानदार फील्डिंग देखी होगी। कई हैरतअंगेज कैच भी देखे होंगे, लेकिन ऐसी अजीबोगरीब फील्डिंग शायद ही देखी हो। तमिलनाडु प्रीमियर लीग के तहत डिंडीगुल ड्रैगन्स और सलेम स्पार्टन्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां फील्डर की अजीबोगरीब फील्डिंग ने क्रिकेटप्रेमियों का ध्यान खींच लिया।
5वें ओवर के दौरान देखने को मिला नजारा
ये नजारा स्पार्टन्स की पारी के 5वें ओवर के दौरान देखने को मिला। विकेटकीपर-बल्लेबाज आर कविन ने पी सरवण कुमार की गेंद पर लॉन्ग लेग की ओर शॉट लगाया। औशिक श्रीनिवास बाउंड्री लाइन के पास खड़े थे। जैसे ही बॉल उनके पास आई, श्रीनिवास बॉल की लेंथ के साथ-साथ बाउंड्री लाइन के अंदर तक चले गए। उन्होंने सीमा रेखा पार की और फिर कैच लपक लिया। वे चाहते तो छलांग लगाकर गेंद पकड़ने का एफर्ट कर सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं कर सके।
कमेंटेटर बोले- आंखों पर यकीन नहीं हो रहा
फील्डिंग के इस खराब प्रयास ने सभी को हैरान कर दिया। कमेंटेटर को यह कहते हुए सुना गया- “हमें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है।” मैच की बात करें तो सलेम स्पार्टन्स 20 ओवर में 160/6 रन पर सिमट गई, जिसमें सनी संधू ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। उनके अलावा एस अरविंद ने 26 और आर कविन ने 25 रन बनाए। डिंडीगुल ड्रैगन्स के लिए वरुण चक्रवर्ती और सुबोथ भाटी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जी किशोर ने एक विकेट लिया। बाद में ड्रैगन्स ने केवल 18.2 ओवर में लक्ष्य का पीछा किया। उनके कप्तान बाबा इंद्रजीत ने केवल 50 गेंदों पर 83 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज विमल खुमार ने भी 42 रन बनाये. स्पार्टन्स के लिए सनी संधू ने दो विकेट लिए।
नॉकआउट के लिए किया क्वालिफाई
बाबा इंद्रजीत की अगुवाई वाली टीम ने सात मैचों में से कुल छह जीत के साथ टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है और शुक्रवार को क्वालीफायर 1 मैच में लाइका कोवई किंग्स से भिड़ेगी। दूसरी ओर, स्पार्टन्स नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गए हैं क्योंकि उन्होंने सात मैचों में केवल दो जीत दर्ज की हैं।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
13 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
55 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines