ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में 6 अक्टूबर को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच काफी बवाल से भरा मैच देखने को मिला। इस मैच का सबसे बड़ा विवाद जो रहा है वो है श्रीलंकाई बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट देना। जिसके बाद एंजेलो मैथ्यूज के साथ पूरा श्रीलंकाई खेमा बांग्लादेशी टीम और फोर्थ अंपायर पर काफी नाराज दिखा। जिसके बाद एंजेलो मैथ्यूज और टीम के कप्तान कुसल मेंडिस ने फोर्थ अंपयार को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है जिसको लेकर आईसीसी इन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ एक्शन ले सकती है।
ये भी पढ़ें:- शाकिब अल हसन को लगी चोट, World Cup 2023 के बचे मुकाबलों से हुए बाहर
एंजेलो मैथ्यूज और मेंडिस पर हो सकती है कार्रवाई
मैच के दौरान एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट देने के बाद श्रीलंका टीम के कप्तान कुसल मेंडिस और मैथ्यूज ने अंपायर पर काफी सवाल खड़े किए। इन दोनों खिलाड़ियों ने अंपायर के फैसले को एकदम से गलत बताया है। मैथ्यूज का कहना है कि “यहां पर मुझे आउट देकर फोर्थ अंपायर ने बड़ी गलती कर दी। इस पूरे विवाद का वीडियो सामने आने के बाद भी मेरे पास 5 सेकंड बचे हुए थे। तो क्या अंपायर इसको अब सही करेंगे। हमारी सुरक्षा सबसे पहले होती है और मै बिना हेलमेट के नहीं खेल सकता था।”
मेंडिस ने अंपायर के कॉमन सेंस पर उठाया सवाल
मैथ्यूज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस में बोलते हुए कप्तान कुसल मेंडिस ने अंपायर के कॉमन सेंस पर ही सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि “मुझे अंपायर का कॉमन सेंस ही समझ नहीं आ रहा है मैं उनके फैसले से काफी नाराज हूं। खिलाड़ी की सुरक्षा सबसे पहले होती है और जो मैथ्यूज के हेलमेट के साथ हुआ है वो किसी भी खिलाड़ी के साथ हो सकता है।”
काफी हद तक इन दोनों खिलाड़ियों ने प्रेस कॉन्फ्रेस में अपना पक्ष रखा है लेकिन अंपायर के फैसले पर जो श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने सवाल उठाया है उसको लेकर आईसीसी इन पर कार्रवाई कर सकती है।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
57 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines