नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन ने हाल ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब पेन ने संकेत दिया है कि वे कोचिंग में लौट सकते हैं। 23 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने वाले पेन ने घर में 2021-22 एशेज श्रृंखला शुरू होने से कुछ दिन पहले कप्तानी छोड़ दी थी। उन पर क्रिकेट तस्मानिया की महिला को भद्दे टेक्स्ट संदेश भेजने के आरोप लगे थे।
यह एक भावनात्मक समय है
38 वर्षीय पेन ने पिछले सप्ताह शेफील्ड शील्ड में क्वींसलैंड के खिलाफ तस्मानिया के लिए अपना आखिरी घरेलू करियर मैच खेला। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने पेन के हवाले से कहा- यह एक भावनात्मक समय है जब आप उस चीज से आगे बढ़ते हैं जिसकी आप बहुत परवाह करते हैं, लेकिन मैं फिर भी क्रिकेट के खेल में शामिल रहूंगा। पेन ने इस दौरान कोचिंग करने के संकेत दिए।
और पढ़िए – IPL 2023: रिकी पोंटिंग की बड़ी भविष्यवाणी, दिल्ली कैपिटल्स का यह बल्लेबाज इस साल मचाएगा धमाल
पॉजिटिव नोट पर खत्म करना चाहता था
ऑस्ट्रेलिया के लिए 35 टेस्ट और इतने ही वनडे खेलने वाले पेन ने कहा- मैं बस तस्मानिया के साथ एक और साल बिताना चाहता था और कुछ अच्छी यादों के साथ एक पॉजिटिव नोट पर खत्म करना चाहता था। वापस आकर मेरे घरेलू मैदान पर इसे खत्म करना अच्छा रहा। पेन ने कहा कि जब से उन्होंने खेल से संन्यास लेने का फैसला किया है तब से यह एक भावनात्मक समय है।
थोड़ा भावुक हो गया हूं
उन्होंने आगे कहा- मेरे फोन में दुनियाभर से संदेश मिल रहे हैं। लोगों द्वारा भेजे गए मैसेज और सोशल मीडिया को पढ़कर मैं थोड़ा भावुक हो गया हूं। मैं क्रिकेट तस्मानिया में दरवाजे पर आया था जब मैं था 12 साल का था। पेन ने पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। जहां उन्हें 2010 में स्टीव स्मिथ के साथ कैप किया गया था। उन्होंने 2006-07 में डेमियन राइट और माइकल डि वेनुटो की टीम में तस्मानिया को अपना पहला शेफील्ड शील्ड खिताब दिलाने में मदद की थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines