हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, दो मैच विनर्स की जल्द होगी वापसी!

Tilak Varma & Washington Sundar Fitness: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब उठाने के लिए टीम इंडिया सबसे फेवरेट नजर आ रही है. हालांकि, टूर्नामेंट से पहले उनके लिए मुश्किलें तब बढ़ गई, जब दो मैच विनर खिलाड़ी चोटिल हो गए. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे. अब उन दोनों की फिटनेस को लेकर खुशखबरी सामने आई है.

विज्ञापन
टीम इंडिया के लिए खुशखबरी

Tilak Varma & Washington Sundar Fitness: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. इस टूर्नामेंट से पहले कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ा सवाल बनी हुई थी. तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे. सभी को ये डर था कि कहीं इन दोनों मैच विनर्स का पत्ता टी20 वर्ल्ड कप से न कट जाए. अब भारत की चिंता समय के साथ कम होती नजर आ रही है. दोनों ही मैच विनर्स जल्द ही टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं.

फिटनेस के करीब टीम इंडिया के दो धुरंधर

तिलक वर्मा विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें एब्डोमिनल सर्जरी करानी पड़ी. इसके बाद से वो रिकवर हो रहे थे. वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन टी20 मैचों से बाहर हुए थे लेकिन बाद में उन्हें अगले दो मुकाबलों से भी बाहर कर दिया गया था. वनडे सीरीज के दौरान वॉशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन हुआ था. इसी के चलते वो भी बाहर हो गए थे. बता दें कि दोनों ही टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड का हिस्सा हैं.

टीओआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि तिलक वर्मा पूरी तरह फिट होने के बेहद करीब है और उन्हें BCCI के CoE से जल्द ही क्लीयरेंस मिलने वाली है. उम्मीद लगाई जा रही है कि तिलक शुक्रवार को अभ्यास मैच का हिस्सा होंगे. उम्मीद लगाई जा रही है कि 3 फरवरी को वो मुंबई में भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे. एस्प्रेस स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक वॉशिंगटन सुंदर भी पूरी तरह फिट होने के बेहद करीब हैं. उन्होंने बल्लेबाजी करना शुरू कर दी है और जल्द ही गेंदबाजी करना भी शुरू कर देंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- दुनिया भर में करोड़ों फैंस को सदमे में डालने के बाद विराट कोहली ने की इंस्टाग्राम पर वापसी, एक्टिव हुआ अकाउंट

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

तारीखमैचजगह
7 फरवरी 2026भारत vs USAमुंबई
12 फरवरी 2026भारत vs नामीबियादिल्ली
15 फरवरी 2026भारत vs पाकिस्तानकोलंबो
18 फरवरी 2026भारत vs नीदरलैंड्सअहमदाबाद

ये भी पढ़ें:- T20 वर्ल्ड कप के वेन्यू विवाद पर श्रीलंका ने तोड़ी चुप्पी, भारत समेत पाकिस्तान और बांग्लादेश को बताया…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola