हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

तिलक वर्मा बने T20 में भारत के नए 'चेज मास्टर', 26 मैचों में नहीं देखी हार, हैरान कर देंगे आंकड़े

भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मैच में हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. टीम इंडिया को तिलक वर्मा ने शानदार जीत दिलाई. उन्होंने नाबाद 51 रन बनाए. तिलक अब भारत के नए चेज मास्टर बन गए हैं. आइए आपको उनके गजब के आंकड़ों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
तिलक ने दूसरे टी20 में भारत को दिलाई जीत (Photo: ANI)

IND vs NZ: टीम इंडिया की टी20 टीम में पिछले कुछ सालों में तिलक वर्मा ने काफी अहम रोल निभाया है. मिडिल ऑर्डर की पूरी जिम्मेदारी उनके पास है. वो मुकाबले को तगड़ा फिनिश करने के लिए जाने जाते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भी उन्होंने गजब की बल्लेबाजी की. तिलक 26 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी धमाकेदार पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया. भारत अब पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से आगे है. खैर तिलक अब टी20 में भारत के नए चेज मास्टर बन गए हैं. आइए आपको उनके शानदार आंकड़ों के बारे में बताते हैं.

तिलक वर्मा का है धमाकेदार रिकॉर्ड

तिलक वर्मा का टी20 में करियर अभी तक शानदार रहा है. उन्हें टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है. तिलक लक्ष्य का पीछा करते हुए बढ़िया रिकॉर्ड बना रहे हैं. वो अभी तक 26 बार सफल टी20 चेज का हिस्सा रहे हैं. किसी में भी उन्हें हार का सामना नहीं करना पड़ा है. सबसे बड़ी बात है कि वो 20 मैचों में नाबाद रहे हैं. इससे पता चलता है कि वो दबाव में किस क्षमता से मैच को खत्म करते हैं. उन्होंने इंग्लैंड, पााकिस्तान और साउथ अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ काफी महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई है. उनके इस रिकॉर्ड में इंटरनेशनल, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में किया गया प्रदर्शन शामिल है.

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया नया रिकॉर्ड, बने पावरप्ले में 100 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज

विज्ञापन

तिलक वर्मा ने न्यूजीलैंड को दी करारी हार

दूसरे टी20 में कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 181 रनों का लक्ष्य दिया. भारतीय टीम के शुरुआती बल्लेबाज फ्लॉप रहे. 70 के स्को पर आधी टीम पवेलियन पहुंच गई थी. वहां पर लगा था कि भारत मुकाबला शायद हार जाएगा लेकिन तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला. नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई. तिलक ने धीर के साथ 42 रनों की साझेदारी की. वहीं रेड्डी के साथ 69 रनों की मैच विनिंग पार्टनरशिप की.

तिलक वर्मा का टी20 करियर

तिलक वर्मा 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1897 रन बना चुके हैं. उनका 147.40 का स्ट्राइक रेट रहा है. 2 शतक और 11 अर्धशतक वो लगा चुके हैं. उन्होंने आईपीएल में भी बढ़िया प्रदर्शन किया है. वो 68 मैचों में 1858 रन बना चुके हैं. एक शतक और दस अर्धशतक उनके नाम दर्ज हैं. आईपीएल में उन्होंने 144.71 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola