Third Umpire Wrongly Gives Out in BBL: बिग बैश लीग का रोमांच अपने चरम पर है। हालांकि, इस बार लीग में कुछ अलग ही प्रकार के कारनामे देखे जा रहे हैं। टूर्नामेंट का 28वां मुकाबला छह जनवरी को मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में अंपायरिंग के दौरान भारी चूक देखी गई।
दरअसल, यह घटना सिडनी सिक्सर्स की बल्लेबाजी के दौरान देखने को मिली। सिक्सर्स की तरफ से मैदान में जेम्स विंस टिके हुए थे। वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पाकिस्तानी ऑलराउंडर इमाद वसीम गेंदबाजी कर रहे थे। वसीम के इस ओवर में विंस ने एक जोरदार स्ट्रेट ड्राइव लगाई। यहां वसीम के पास कैच पकड़ने का सुनहरा मौका था, लेकिन वह कैच पकड़ने में नाकामयाब रहे।
यह भी पढ़ें- T20 WC 2024: विराट के लिए चयनकर्ताओं से भिड़ गए रोहित शर्मा! कोहली को क्यों मौका नहीं देना चाहता बोर्ड
हालांकि, इस बीच गेंद उनके हाथ से छिटकते हुए स्टंप से जा टकराई। नॉन स्ट्राइक पर इस दौरान जोश फिलिप खड़े थे। मैदानी खिलाड़ियों ने जब आउट होने की अपील की तो इस निर्णय को थर्ड अंपायर के पास रेफर कर दिया गया। यहां रिप्ले में देखा गया कि गेंद जबतक स्टंप से टकराती तबतक बल्लेबाज क्रीज के अंदर पहुंच चुका था।
ऐसी स्थिति में बल्लेबाज नॉट आउट था, लेकिन जब बटन दबा तो स्क्रीन पर आउट होने का संकेत नजर आ रहा था। जिसके बाद वहां उपस्थित हर कोई हैरान हो गया। हालांकि, कंफ्यूजन ज्यादा बढ़ती उससे पहले अंपायरों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया गया।
सिडनी सिक्सर्स की टीम को मिली जीत:
बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न स्टार्स की टीम निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाने में कामयाब हुई थी। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए सिडनी सिक्सर्स की टीम ने इसे 18.1 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया। टीम के लिए विंस ने 57 गेंद में 79 रन की धुंआधार पारी खेली।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
29 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines