Team India Openers: आईपीएल 2026 खत्म हो चुका है और इस सीजन कई ओपनिंग बल्लेबाजों ने अपनी प्रतिभा से हर किसी को प्रभावित किया है. ओपनर्स के लिहाज से देखें तो ये सीजन कई ओपनिंग बल्लेबाजों के लिए शानदार रहा है. युवा सलामी बल्लेबाजों का इस तरह का प्रदर्शन सिलेक्टर्स के लिए काफी टेंशन बढ़ाने का काम कर रहा है. टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में फिलहाल संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन अब 4 और ओपनर्स ने भी सिलेक्टर्स को उनके बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है.
वैभव सूर्यवंशी
15 साल के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा किया. ऐसे में उनका नाम इस लिस्ट में टॉप पर काबिज है. वो जल्द ही टीम इंडिया में एंट्री पा सकते हैं. उन्होंने राजस्थान के लिए खेले 16 मैचों में 776 रन बनाए वो भी 237 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ.
प्रभसिमरन सिंह
पंजाब किंग्स के स्टार सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं. आईपीएल 2026 में उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 13 पारियों में 510 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 168 का रहा तो वहीं औसत भी 42 का था. पिछले सीजन भी उन्होंने पंजाब के लिए 500 ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया था.
शुभमन गिल
स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल को हाल ही में टीम इंडिया से बाहर किया गया था. टी20 में उनका प्रदर्शन सवालों के घेरे में था क्योंकि उनका बल्ला नहीं चल रहा था. आईपीएल में उन्होंने एक बार फिर से रनों का अंबार लगा सिलेक्टर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है. उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए खेले 16 मैचों में 732 रन कूटे हैं. इस दौरान उनका औसत 45.75 का रहा है.
साईं सुदर्शन
टेस्ट टीम इंडिया में शामिल साईं सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने 17 मैचों में 722 रन बनाए हैं. गिल के साथ उन्होंने टीम के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली. आईपीएल 2025 में भी सुदर्शन का बल्ला जमकर गरजा था. ऐसे में वो टी20 टीम के लिए एक बड़े उम्मीदवार के तौर पर सामने आए हैं.
ये भी पढ़िए- रोहित-विराट के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, ODI मैचों को लेकर BCCI ने उठाया ये बड़ा कदम
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines