Uniques Cricket Records: क्रिकेट के मैदान पर कब कौन सा रिकॉर्ड बन जाए कह पाना मुश्किल होता है. हर एक मैच में खिलाड़ी खेलते हैं और रिकॉर्ड की लाइन लगी रहती है. ऐसे में एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जिसके बारे में आज के दौर में सोच पाना भी मुश्किल होगा. क्या आप कभी सोच सकते हैं कि कोई बल्लेबाज बिना कोई चौका-छक्का जड़े शतक तक पहुंच जाए. टी20 क्रिकेट के दौर में तो ऐसा होना किसी अजूबे से कम नहीं होगा. हालांकि, 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने क्रिकेट के इतिहास में बिना कोई बाउंड्री लगाए शतक जड़ा है.
बिना बाउंड्री के शतक जड़ने वाले खिलाड़ी
एलन हिल
इंग्लैंड के क्रिकेटर एलन हिल का नाम इस खास लिस्ट में शामिल है. उन्होंने बिना कोई चौका-छक्का जड़े शतक जड़ने का कारनामा किया है. साल 1976-77 में एलन हिल ने ब्लोमफोंटेन में ग्रिक्वालैंड वेस्ट के खिलाफ ऑरेंज फ्री स्टेट के लिए खेलते हुए एक फर्स्ट क्लास मैच में 103 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने इस पारी में विकेटों के बीच में दौड़ के ही रन बनाए. क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद वो अंपायर बन गए थे.
पॉल हिबर्ट
ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाज रहे पॉल हिबर्ट का नाम भी इस अजूबे रिकॉर्ड की लिस्ट में शुमार है. उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ एक मुकाबले में ये अद्भुत कारनामा किया था. साल 1977-78 में टीम इंडिया 2 मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंची थी. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को मेलबर्न में विक्टोरिया के खिलाफ एक वार्म-अप मैच खेलना था. इस मैच में पॉल हिबर्ट ने 100 रनों की पारी डाली और इसमें एक भी बाउंड्री नहीं लगाई.
बिल वुडफुल
इंग्लैंड के बिल वुडफुल के नाम भी कमाल का रिकॉर्ड दर्ज है. साल 1926 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड दौरे पर सरे के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई बाउंड्री लगाए शतक जड़ा था. इस मैच में शतक जड़ने के बाद उनके बल्ले से एक बाउंड्री जरूर निकली थी. उन्होंने 118 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उन्होंने अपने करियर में टीम के लिए 35 टेस्ट मुकाबले खेले.
ये भी पढ़िए- IND vs AFG: इस खिलाड़ी का कटेगा टीम इंडिया से पत्ता! IPL 2026 में धमाल मचा रहे बल्लेबाज पर BCCI होगा मेहरबान?
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
1 hr agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
2 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
2 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
2 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
2 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
3 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
4 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
4 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines